फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud period power corporation officials swindle

फ्रॉड काल से बिजली निगम के अधिकारियों से ठगी

Sat, 14 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud period power corporation officials swindle

फौजियों के बाद अब बिजली निगम के उच्च अधिकारी फ्रॉड कॉल करने वालों के निशाने पर हैं। फ्रॉड कॉल करने वाला आरबीआई के नाम पर अधिकारियों से एटीएम व अकाउंट की डिटेल मांग रहा है।

विज्ञापन


एक एक्सईएन से दो बार में करीब 20 हजार रुपये की ठगी भी हो चुकी है। एक्सईएन ने सिविल लाइन थाने में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई है।

फ्रॉड कॉल आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई अधिकारियों ने बैंकों में शिकायत देकर अपने पासवर्ड और मोबाइल नंबर तक बदलवा दिए हैं।

चीफ इंजीनियर से लेकर एसडीओ से की बात
फ्रॉड कॉलर बिजली निगम के चीफ इंजीनियर से लेकर एसडीओ स्तर के अधिकारियों के पास कई बार कॉल कर चुका है।

अन्य अधिकारियों ने कभी व्यस्तता और कभी ड्राइविंग करते होने की बात कहकर फ्रॉड की कॉल पर विशेष ध्यान नहीं दिया।

मगर प्लानिंग एंड डिजाइनिंग विंग में कार्यरत एक्सईएन अनुपम कटियार उनके झांसे में आ गए और दो बार में उन्होंने 20 हजार रुपये गंवा दिए। एक बार डेबिट कार्ड से 9 हजार 999 और दूसरी बार उनके पे-टीएम अकाउंट से 9870 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


करीब 15 अधिकारियों के पास आई कॉल
बिजली निगम के एक चीफ इंजीनियर, दो एसई, चार एक्सईएन व पांच एसडीओ सहित करीब 15 अधिकारियों के पास यह फर्जी कॉल आ चुकी है।

फर्जी कॉलर खुद को आरबीआई से बताते हुए अधिकारियों से उनके बैंक अकाउंट व एटीएम की डिटेल मांगने लगता है। अगर उसके झांसे में आकर अधिकारी अकाउंट नंबर व एटीएम की डिटेल दे दे, तो अकाउंट से पैसे गायब कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
एक्सईएन अनुपम कटियार ने बताया कि उनके मोबाइल पर फर्जी कॉलर की कॉल आई। उसने खुद को आरबीआई से बताते हुए उनके एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड की डिटेल ले ली।

वो भी उसके झांसे में आ गए और जानकारी दे दी। इसके बाद एक बार डेबिट कार्ड और फिर पे-टीएम से पैसे निकाल लिए। उनके खाते से करीब 20 हजार रुपये निकाले गए।

केस नंबर दो
मैटीरियल मैनेजमेंट विंग के एसडीओ महावीर प्रसाद के पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही बोलने वाले ने खुद को आरबीआई से बताते हुए उनके सैलरी अकाउंट के बंद होने की जानकारी दी और उनसे सैलरी अकाउंट को बंद रखने या चालू करने की बात कही।

इसके बाद जब उन्होंने कारण पूछा तो कॉलर ने कहा कि आरबीआई से सभी के एटीएम की वेरिफिकेशन हो रही है। जब महावीर प्रसाद उसके झांसे में नहीं आए तो उसने एटीएम व अकाउंट ब्लॉक करने की बात कहकर फोन काट दिया।

एक्सईएन अनुपम कटियार की शिकायत आई है। मामले की जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार, इंचार्ज, सिविल लाइन थाना

बिजली निगम के अधिकतर अधिकारियों के अकाउंट एचडीएफसी में है। हमारे पास एक ऑफिसर की तो कॉल संबंधी शिकायत आई है। इस बारे में तो हमारा कॉरपोरेट ऑफिस ही कुछ बता सकता है।
- अमित पिलानी, मैनेजर, एचडीएफसी बैंक

फौजियों के साथ भी हुआ था फ्रॉड
बीते सप्ताह हिसार कैंट एरिया में 15 से 20 फौजियों के एटीएम के क्लोन बनाकर उनके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी की फुटेज भी मिल चुकी है। साइबर क्राइम करने वालों तक पहुंचने के लिए उनके इश्तिहार जारी होंगे।


सावधान
- मोबाइल पर कोई एटीएम या बैंक अकाउंट की जानकारी मांगे तो नहीं बताएं
- फर्जी कॉल आने पर बैंक की शाखा से तुरंत संपर्क करें
- फ्रॉड नंबर से कॉल आने पर पुलिस में शिकायत दें

वेबसाइट से ली डिटेल
जानकारों का कहना है कि फ्रॉड काल करने वाले ने बिजली निगम के अधिकारियों के नाम तथा पद बताकर भरोसे में लेने का प्रयास किया। निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिकारियों के नाम, नंबर तथा पद की जानकारी लेकर ठगी का जाल बिछाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed