{"_id":"60d2c5aa31294f3046ce6eebc6dbe89d","slug":"fraud-disclosed-in-army-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में फर्जी दस्तावेज के जरिये सेलेक्शन का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में फर्जी दस्तावेज के जरिये सेलेक्शन का भंडाफोड़
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती की हिसार में लगी खुली रैली में अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सेलेक्शन पाने का मामला सामने आया है। सेना की ओर से ज्वाइनिंग से पहले की गई डॉक्यूमेंट जांच ने इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दिया।
विज्ञापन
न्यू पुलिस लाइन और महाबीर स्टेडियम में हुई भर्ती प्रक्रिया के दौरान 47 अभ्यर्थियों ने अपने फर्जी जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र यहां तक की फर्जी मार्कशीट तक बनवा ली।
विज्ञापन
मामले की शिकायत हिसार कैंट के एआरओ कर्नल आर रंजन ने सदर थाना पुलिस को दी है। कैंट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फर्जीवाड़ा में फतेहाबाद के टोहाना के सबसे अधिक
फतेहबाद के टोहाना के अक्षय कुमार, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र और अल्प संख्यक प्रमाण पत्र। टोहाना के अजय, अमरजीत, भूना के चौबारा गांव निवासी कौशल, टोहाना निवासी अमित,
विज्ञापन
गांव दमकोरा निवासी पवन, टोहाना का संदीप, फतेपुरी निवासी खुशीराम, कन्हड़ी निवासी प्रदीप, टोहाना निवासी कुलदीप, भूना का सचिन, बहबलपुर टाउन फतेहाबाद विकास नैन, टोहाना निवासी हरदयाल, कन्हड़ी निवासी सोनू, समैण निवासी राकेश व अंकित, टोहाना निवासी मंजीत शामिल है।
हिसार जिला
हिसार जिले के गांव डाया निवासी अमवीर, जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी सुनील, जेवरा गांव निवासी सुनील शामिल है।
जींद जिला
जींद जिला के गांव किन्नर का बलजिंद्र, गांव नेहरा नरवाना निवासी नवीन, नरवाना के गांव खारल निवासी कुलबीर, रिजढान निवासी मंजीत, नरवाना का अनिल,
गांव ढाकक निवासी प्रदीप, बलारखां निवासी विक्रम, नेहरा गांव का विक्रम, मनीम व संदीप, सिंघवाल निवासी सुशील व सोनू, धमतान साहिब सिंघवान निवासी प्रवीन व दर्वेश, ढाकक निवासी रामकेश
बदनपुर गांव निवासी जोगिंद्र, बलरखां निवासी कपिल, नरवाना निवासी कपिल, नेहरा गांव निवासी दर्वेश शामिल हैं।
सिरसा
सिरसा जिला के हरिविष्णु कॉलोनी निवासी संदीप व रोहित, गांव रोहन कालांवाली निवासी पंकज शर्मा व मंजीत, रोड़ी गांव निवासी मंजीत व सुनील शामिल हैं।
मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में जो नाम सामने आए हैं उनसे पूछताछ की जाएगी।
- ललित, इंस्पेक्टर सदर थाना