{"_id":"6450c85fde14a5582c00b1d7","slug":"flower-vendors-encroached-on-footpath-in-hisar-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: फूल विक्रेताओं ने फुटपाथ पर किया हुआ था कब्जा, एचएसवीपी ने हटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: फूल विक्रेताओं ने फुटपाथ पर किया हुआ था कब्जा, एचएसवीपी ने हटवाया
Tue, 02 May 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 May 2023 01:52 PM IST
सार
एचएसवीपी के अधिकारी जेसीबी के साथ सुबह 11:00 बजे मौके पर पहुंचे और फूल विक्रेताओं के द्वारा किए गए कब्जे को गिरा दिया। फूल विक्रेताओं ने कहा कि कल मौखिक तौर पर आकर उनको अधिकारियों ने कब्जा हटाने को कहा था और आज सुबह आ गई है कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
फूल विक्रेताओं की दुकानों पर चली एचएसवीपी की जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को क्रांति मान पारक के सामने फुटपाथ से अवैध कब्जा हटवाया। यहां फूल विक्रेताओं ने कब्जा किया हुआ था। फूल विक्रेताओं ने एचएसवीपी की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि इस कब्जे को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत की हुई थी कि इसे हटाया जाए। इस शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फूल के नेताओं ने की मांग
एचएसवीपी के अधिकारी जेसीबी के साथ सुबह 11:00 बजे मौके पर पहुंचे और फूल विक्रेताओं के द्वारा किए गए कब्जे को गिरा दिया। फूल विक्रेताओं ने कहा कि कल मौखिक तौर पर आकर उनको अधिकारियों ने कब्जा हटाने को कहा था और आज सुबह आ गई है कार्रवाई कर दी। हमें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया गया और उनका सारा समान तोड़ दिया। फूल के नेताओं ने मांग की है कि उन्हें सामान बेचने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
पहले राजगुरु मार्केट से हटाया था
इससे पहले फूल विक्रेताओं ने राजगुरु मार्केट में कब्जा किया हुआ था। यहां नगर निगम में इन फूल विक्रेताओं को यहां से हटा दिया था। इसके बाद फूल विक्रेताओं ने क्रांति मान पारक के सामने फुटपाथ पर दुकानें लगाने शुरू कर दी थी। इस कारण से यहां आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था और यहां अक्सर जाम भी लगा रहता था।
विज्ञापन