{"_id":"648038fbac01771252e7ca8fcb648f85","slug":"firing-in-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए युवकों की आंखों में मिर्च डालकर गोली मारी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए युवकों की आंखों में मिर्च डालकर गोली मारी, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
पटेल नगर जुगनू मर्डर केस में पेशी पर आए गुट पर दूसरे गुट ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गोली मार दी। दोनों गुटों में पत्थरबाजी व चाकू छुरियां भी चली।
विज्ञापन
सरेआम राजगढ़ रोड पर हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमले में गोली व चाकू लगने से पेशी पर आए दो युवक पटेल नगर निवासी विजय उर्फ सोनू व ज्योति घायल हो गए। दूसरे गुट के महाबीर कॉलोनी निवासी भागू और अर्जुन घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन
यह है मामला
30 अप्रैल 2012 में पटेल नगर निवासी जुगनू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनू हनुमानगढ़ को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। इसी मामले में सोनू के पक्ष के विजय उर्फ सोनू, ज्योति की शुक्रवार को पेशी थी। उनके साथ राहुल, विक्की, बिंटू, कपिल, संदीप व दीपक थे।
ज्योति के भाई दीपक का कहना है कि करीब ढाई बजे वे पेशी देकर वापस घर आने की तैयारी में थे। उनकी दो बाइक पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। बाकी लोग ऑटो में सवार होकर घर आने के लिए इंतजार में खड़े थे। दीपक का कहना है कि जब ज्योति विजय और दीपक बाइक के पास पहुंचे तो मृतक जुगनू के भाई व उसके साथी पहले से ही घात लगाए पेट्रोल पंप के कार्नर पर खड़े थे।
दीपक का आरोप है कि एक आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी और दूसरे ने लगातार तीन फायर कर दिए। हमलावरों के अन्य साथियों ने चाकू व छुरियों से हमला बोल दिया। विजय को एक गोली हाथ तथा दूसरी पांव पर लगी। वहीं पीठ पर छुरी भी लगी।
गोली की आवाज सुनकर उनके अन्य साथी और पब्लिक जमा हो गई। लोगों ने मौके पर ही भागू व अर्जुन को पकड़ लिया। पब्लिक व विजय के साथियों ने दोनों की जमकर धुनाई कर डाली। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि गोली चलाने वाले में वे लोग शामिल नहीं हैं। भागू व अर्जुन को दूसरे गुट के लोगों ने चाकुओं से गोदा है। गोली उन्हीं के साथियों ने भीड़ में उन पर चलाई थी जो विजय व ज्योति को लगी है।
पेरोल पर बाहर है ज्योति
पुलिस के अनुसर ज्योति पेरोल पर बाहर था। इस मामले में मुख्य अभियुक्त सोनू हनुमानगढ़ जेल में हैं। हाल ही में इस मामले में फैसला आने वाला है। शुक्रवार को एडीजे बसरुद्दीन की कोर्ट में अभियुक्तों की पेशी थी। कोर्ट ने इस मामले में 2 नवंबर की तारीख दी है।
मौके पर मिला एक खोल, गन भी बरामद
मामले की सूचना मिलते ही कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से मौके से एक युवक से देशी कट्टा व चाकू बरामद किए हैं। मौके पर एक गोली का खोल, पत्थर व तीन बाइक भी बरामद की है।
दोनों गुटों में है ठनी
पटेल नगर जुगनू मर्डर केस के बाद दोनों गुटों में एक दूसरे को मारने की ठनी है। ज्योति के भाई राहुल व उनके साथी भारत पर दूसरे पक्ष ने कई बार हमले किए हैं। हाल ही में भारत पर रेलवे लाइन पर फायरिंग की गई थी। इससे पहले जिम खाना क्लब के पास राहुल पर फायरिंग की गई थी। मर्डर केस के दो महीने बाद भी राहुल पर फायरिंग हुई थी।