फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out in hospital room in hisar, Patient Amit died due to scorching

Hisar: अस्पताल के कमरे में लगी आग; मरीज अमित की झुलसने से मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Wed, 23 Aug 2023 09:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 09:22 AM IST
सार

हिसार के निजी अस्पताल में देर रात एक कमरे में आग लगने से मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज अमित को परिजनों ने 20 अगस्त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित नशा करने का आदी था।

विज्ञापन
Fire broke out in hospital room in hisar, Patient Amit died due to scorching
हिसार पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के डाबड़ा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में देर रात अज्ञात कारणों  के चलते एक कमरे में आग लग गई। कमरे में उपचारधीन सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अमित की झुलसने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर, अर्बन स्टेट थाना प्रभारी विनोद मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना का पता चलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सुबह परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में जुटना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के लापरवाही से हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-15  स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले अमित को परिजनों ने 20 अगस्त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित नशा करने का आदी था जिसके चलते उसे अस्पताल लेकर आए थे। मंगलवार देर रात  2:00 बजे के आसपास अचानक कमरे में आग लग गई। जिस कारण झुलसने से अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि जब तक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। यहीं पर धरना लगा कर बैठेंगे। सुबह पता चलने पर पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचा और परिजनों से बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed