फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Film style threat given to old man in Hisar

हिसार में फिल्मी स्टाइल में धमकी: बुजुर्ग पर ईंट से हमला, कहा- आज तो बच गया फिर मिला तो जान से मार दूंगा

Wed, 15 Mar 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Mar 2023 03:10 PM IST
सार

मनीराम 13 मार्च को समय रात करीब 8 बजे खाना खाकर घूमने के लिए गली मे जा रहा था तो सामने से सतवीर आया और उसने उसका रास्ता रोक लिया। फिर वह गाली गलौज करने लगा मुझे गाली गलौच करने लगा। जब मनीराम ने गाली देने से मना किया।

विज्ञापन
Film style threat given to old man in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के बालसमंद गांव एक 50 वर्षीय बुजुर्ग मनीराम मंगलवार रात करीब 8:00 बजे खाना खाकर घर से बाहर निकला तो उसी के गांव के एक सतबीर ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। मनीराम का यह आरोप है कि आरोपी सतबीर ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देते हुए सतवीर ने कहा कि  आज तो तू बच गया है  अगर फिर कभी मिला तो तेरे को जान से मार दूंगा। पुलिस को दिए बयान में बुजुर्ग मनीराम ने कहा कि 

विज्ञापन


पहले की गाली गलौज, बाद में मारे थप्पड़ मुक्के
वह बालसमंद का रहने वाला है 13 मार्च को समय रात करीब 8 बजे खाना खाकर घूमने के लिए गली मे जा रहा था तो सामने से सतवीर आया और उसने उसका रास्ता रोक लिया। फिर वह गाली गलौज करने लगा मुझे गाली गलौच करने लगा। जब मनीराम ने गाली देने से मना किया तो उसने ईँट उठाकर बाएं कंधे पर मारी। मनीराम नीचे गिर गया फिर सतवीर ने थप्पड़ मुक्के मारे।
विज्ञापन


जब मनीराम ने बचाओ-2 का शोर मचाया तो  पड़ोसी आने लगे जिन्हें सतवीर देखकर मौका से भाग गया और कहने लगा कि आज तो तू बच गया है फिर कभी मिला तो जान से मार दूंगा। इसके बाद मनीराम के परिजनों ने उसको घायल अवस्था में हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।  हिसार सदर थाना पुलिस ने मनीराम की शिकायत पर आरोपी सतबीर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed