{"_id":"61ffe855a26c6d50bf2f9952","slug":"film-actress-munmun-dutta-will-have-to-appear-before-dsp-hansi-by-february-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: फिल्म अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को 11 फरवरी तक डीएसपी हांसी के समक्ष होना होगा पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: फिल्म अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को 11 फरवरी तक डीएसपी हांसी के समक्ष होना होगा पेश
Sun, 06 Feb 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:55 PM IST
सार
मुनमुन दत्ता पर दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हांसी थाना शहर में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। हाईकोर्ट ने मुनमुन दत्ता को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुनमुन दत्ता
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार खुद के खिलाफ हरियाणा के हिसार जिले के थाना शहर हांसी में दर्ज एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष 11 फरवरी तक पेश होकर जांच में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी। इसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने 4 फरवरी को मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो कर जांच में शामिल होने को कहा था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी को आदेश किए गए हैं कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर व पूछताछ करने के बाद उसे अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए। इसके अलावा जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करें। फिल्म अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को अब 11 फरवरी से पहले पहले जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर एससी समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर हांसी के सामाजिक कार्यकर्ता रजत कलसन सुनने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।