फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fight of toilet in balcony

बालकनी में पेशाब करने पर चले तेजधार हथियार

Thu, 24 Dec 2015 01:31 AM IST
हिसार//ब्यूरो।
हिसार//ब्यूरो। Updated Thu, 24 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
fight of toilet in balcony

जीजेयू हॉस्टल में सीनियर छात्र द्वारा जूनियर छात्र के रूम के सामने बालकनी में पेशाब करने के मामले में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो गुटों में तेजधार हथियार चल गए।

विज्ञापन


घटना टीचिंग ब्लॉक नंबर सात के सामने बुधवार को हुई। झगड़े में बीटेक मेकेनिकल सेकेंड ईयर का छात्र एवं इनसो का सदस्य सुमित खासा घायल हो गया। उसके सिर और कमर पर गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


उसके क्लासमेट ने उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, घायल सुमित के गुट के साथियों ने दूसरे गुट के एक युवक को सिविल अस्पताल में जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गुट के युवक का नाम भी सुमित है, वह बीटेक प्रिंटिंग का स्टूडेंट है। खासा गुट का आरोप था कि वह उनके पक्ष के घायल साथी की जानकारी लेने के लिए अस्पताल आया था।

अस्पताल कैंटीन संचालक ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव कर उसे बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को इधर-उधर किया और घायल प्रिंटिंग स्टूडेंट सुमित के बयान दर्ज किए।

तीन दिन पहले हुआ था झगड़ा

छात्रों ने बताया कि तीन दिन पहले हॉस्टल नंबर 1 के रूम नंबर 35 में कुछ छात्र शराब पी रहे थे। इनमें आउटसाइडर भी थे। रात को शराब पीने के बाद इन छात्रों ने ऊपर से ही पेशाब कर दिया।

पेशाब रूम नंबर 35 के नीचे वाली विंग के कमरे की बालकनी में गिरा तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई। नीचे वाले रूम के छात्रों ने सुमित खासा को बुलाया और दोनों गुटों में आपस में धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने बीच-बचाव कर उस वक्त मामला सुलझा दिया।
फोन पर पीटने की धमकी का आरोप
घायल सुमित खासा ने बताया कि मंगलवार को एक आउटसाइडर के पास उसकी कॉल आई कि वे बुधवार को टीचिंग ब्लॉक सात के सामने उस पर हमला करेंगे।

उसे तैयार रहने की चेतावनी दी गई और जैसे ही वह एग्जाम देकर टीचिंग ब्लॉक सात से बाहर निकला तो उस पर हमला कर दिया।
अस्पताल में बनी रही तनाव की स्थिति
दो छात्र गुटों के बीच झगड़े को लेकर नागरिक अस्पताल में तनाव स्थिति बनी रही। काफी युवक अस्पताल परिसर में घूमते हुए नजर आए। पुलिस के आने के बाद युवक इधर-उधर हुए।


बता दें कि अस्पताल परिसर में लड़ाई-झगड़े की यह पहली वारदात नहीं है। पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं।

एक स्टूडेंट घायल हुआ है। यूनिवर्सिटी ने हमलावरों के जो नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ एक्शन ले लिया है। पिछले दो-तीन दिनों से इनकी आपसी कहासुनी चल रही थी।
- डॉ. संदीप राणा, डिप्टी वार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed