फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father take 35 lakh loan for Everest dream of daughter now meenu hosted india flag on mount everest

Hisar: पिता ने 35 लाख कर्ज लेकर भेजा, बेटी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, मीनू माउंट ल्होत्से के लिए आगे बढ़ी

Fri, 19 May 2023 10:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 May 2023 10:51 AM IST
सार

हिसार की मीनू ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है। मीनू के पिता कृष्ण कुमार किसान हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पिता ने बेटी का सपना पूरा करने के लिए 35 लाख रुपये का कर्ज लिया और अब बेटी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Father take 35 lakh loan for Everest dream of daughter now meenu hosted india flag on mount everest
मीनू ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के डाटा गांव की पर्वतारोही मीनू ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है। मीनू ने बुधवार सुबह 6.25 बजे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। यदि मौसम और सेहत ने साथ दिया तो शुक्रवार को मीनू माउंट ल्होत्से को भी फतह कर लेंगी। मीनू ने पहली बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। मीनू के पिता कृष्ण कुमार किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर पिता ने बेटी का सपना पूरा करने के लिए 35 लाख रुपये का कर्ज लिया और अब बेटी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

मीनू को कई दिनों तक बेस कैंप में रहना पड़ा

हालांकि बीच में मौसम खराब होने के कारण वह कई दिनों तक बेस कैंप में डटी रहीं। मगर उन्होंने हौसला नहीं हारा और पहली बार में ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर दिखाया। कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह 6.45 बजे मीनू के साथ गए टीम के सदस्य बोधराज से सेटेलाइट से कुछ मिनट ही बात हुई थी। उन्होंने कहा कि मीनू ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट से 150 से 200 मीटर नीचे है माउंट ल्होत्से

पर्वतारोही मीनू के पिता कृष्ण कुमार बताते हैं कि माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से करीब 150 से 200 मीटर नीचे है। यदि मौसम ने साथ दिया तो मीनू शुक्रवार सुबह माउंट ल्होत्से भी फतह कर लेंगी। 11 मई को मीनू से कुछ मिनट के लिए ही बातचीत हुई थी। उसके बाद टीम के सदस्यों से ही बात हो पाई। अब बेटी 21 मई को बेस कैंप में पहुंचेगी। इसके बाद ही बेटी से बातचीत हो सकेगी। बता दें, कि पर्वतारोही मीनू मांउट एवरेस्ट के लिए 1 अप्रैल को हिसार से रवाना हुई थीं।

विज्ञापन

रीना एक या दो दिन में फतह कर लेंगी माउंट एवरेस्ट

हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी भी एक या दो दिन में माउंट एवरेस्ट फतह कर लेंगी। बीते मंगलवार को रीना की मां बाला देवी से बात हुई थी। इस दौरान रीना ने कहा कि अभी मौसम खराब होने के कारण वह कैंप में ही हैं। मगर दो दिन से परिवार के सदस्यों से रीना का संपर्क नहीं हो पा रहा है। रीना पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह करने निकली हैं।

अनीता कुंडू की तबीयत बिगड़ी, बोलीं-अब तक का सबसे कठिन था अभियान

तीन बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकीं फरीदपुर की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू ने बुधवार को माउंट मकालू पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। अनीता के सहयोगी रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार को साढ़े आठ बजे अनीता ने सेटेलाइट से चार मिनट ही बात की। इस दौरान अनीता ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ी है। मुंह में छाले हो चुके हैं। काफी थकावट है। अनीता अब वापस कैंप में आ रही हैं। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को वह बेस कैंप में पहुंच जाएंगी। अनीता ने बताया कि यह अब तक के सभी अभियान में सबसे कठिन सफर रहा। अनीता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed