फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer attempt suicide with family, 5 serious

फसल खराब हुई तो किसान ने पूरे परिवार समेत निगला जहर

Mon, 16 Nov 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer attempt suicide with family, 5 serious

कंवारी गांव में रविवार को कर्ज में डूबे एक किसान ने पूरे परिवार समेत जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दो मासूम बच्चों सहित परिवार के पांचों सदस्यों की हालात गंभीर बनी है।

विज्ञापन


दंपति, किसान की मां और दोनों बच्चे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मामले के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसान के जीजा हुकमचंद का कहना है कि उसके साले संदीप ढांडा, पत्नी गीता, सात वर्षीय बेटी मेघा, पांच वर्षीय बेेटा सुधीर और संदीप की मां संतोष ने रविवार शाम को कर्ज से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुकमचंद ने बताया कि संदीप के पास तीन एकड़ जमीन है। पिछले तीन-चार साल से कोई फसल नहीं हो रही थी। फसल खराबे के कारण उसने अपने ही परिवार के लोगों से लाखों का कर्ज ले लिया।

संदीप ढांडा ने खेती में लगातार नुकसान होने के चलते भैंसों का व्यापार शुरू किया। इसमें भी उसे लगातार घाटा होता गया। परिवार के जिन लोगों से उसने रुपये ले रखे थे, वे बार-बार उस पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।


संदीप के जीजा का कहना था कि अब उसके और उसके परिवार के पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं था, जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश की।

हालत बिगड़ने पर संदीप के चाचा और आसपास के लोगों ने उन्हें हिसार के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया।

मामले की जांच की जा रही है। परिवार के पांचों लोगों का फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- प्रह्लाद सिंह, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed