{"_id":"ce6fb0f8ef172cbd66d8131a03f7e368","slug":"fake-cbi-raid-on-jewlers-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर नकली सीबीआई का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर नकली सीबीआई का छापा
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएलए में वीरवार रात करीब 11 बजे एक सोना व्यापारी तलवार सोनी के घर चार व्यक्ति नकली सीबीआई अधिकारी बनकर घुस गए। चारों ने रात को दरवाजा खटखटा कर व्यापारी से घर की तलाशी लेने की बात कही।
विज्ञापन
हालांकि परिजनों को उन पर शक हो गया। उधर फर्जी सीबीआई अधिकारियों ने मामला खत्म करने व तलाशी न लेने की बात कहकर व्यापारी से करोड़ों रुपये की डिमांड भी की।
विज्ञापन
व्यापारी के परिजनों ने चालाकी से पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। इसी बीच व्यापारी ने पटेल नगर मार्केट के प्रधान के पास कॉल कर दी।
आसपास के लोग व पीएलए प्रधान व्यापारी के घर पहुंचते उससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना रात को ही पुलिस को दी गई।
वहीं चर्चा है कि बदमाश व पुलिस के जाने के बाद रातों रात सोना व्यापारी ने कई बैगों में माल डाल कर दो गाड़ियों में भरकर रातों रात कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपी वीडियो फुटेज
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके घर पर चार व्यक्ति पहुंच गए। उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और घर की तलाशी लेने की बात कही।
व्यापारी तलवार सोनी ने आरंभ में उन्हें एक रूम में बैठाया। आरोप है कि उन्होंने रुपयों की डिमांड की। इस पर उसके परिवार के लोगों को शक हो गया। इनमें से एक व्यक्ति उसे कहीं देखा हुआ भी लगा।
वह कहीं रोहतक के आसपास का था। परिवार के लोगों ने उनकी वीडियो बना ली। पूरे मामले की वीडियो उन्होंने पुलिस को भी दी है। फुटेज में दिख रहा है कि चारों व्यक्ति उनके साथ एक रूम में बैठे हुए हैं।
कुछ लेने देने की बात करते नजर आ रहे हैं। व्यापारी ने जब मार्केट प्रधान के पास कॉल की तो वे मौके से भाग खड़े हुए। मामले की सूचना मार्केट प्रधान ने रात को ही पीएलए चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत एकत्रित किए।
कुछ लोग घर में घुस आए थे पर किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हमने पुलिस को लिखित रूप में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- तलवार सोनी, व्यापारी।
नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यापारी के घर चार व्यक्तियों के घुसने की सूचना रात को मिली थी। पुलिस मौके पर भी गई थी मगर तब तक युवक भाग चुके थे।
पुलिस को व्यापारी ने एक फुटेज दी है। फुटेज देखने व जांच के बाद ही असलियत क्या है यह सामने आएगा।
- रामअवतार, पीएलए चौकी इंचार्ज।