{"_id":"624b4076a11b8655e70c2ac7","slug":"electricity-corporation-caught-electricity-theft-on-a-large-scale-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई: हिसार भिवानी में 31.60 लाख तो हिसार में 19.46 लाख की बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई: हिसार भिवानी में 31.60 लाख तो हिसार में 19.46 लाख की बिजली चोरी पकड़ी
Tue, 05 Apr 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:31 AM IST
सार
हिसार के आसपास के जिलों में बिजली निगम ने 1 करोड़ 13 लाख 83 हजार की बिजली चोरी पकड़ी। सबसे ज्यादा भिवानी में 31.60 लाख तो सबसे कम 9.56 लाख फतेहाबाद में पकड़ी गई।
विज्ञापन
बिजली चोरी
विस्तार
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को बिजली निगम ने बड़ी कार्रवाई की। बिजली निगम की अलग-अलग टीमों ने छापामार कार्रवाई करते हुए हिसार जिले में 19.46 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। हिसार के साथ-साथ बिजली निगम ने फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी व जींद में भी बिजली चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एसई एसके रॉय ने बताया कि हिसार जिले में 26 टीमों ने 557 बिजली कनेक्शन जांचे, जिनमें से 137 कनेक्शन चोरी के पाए गए। इन कनेक्शन पर 203.11 किलोवाट का अतिरिक्त लोड मिला। फतेहाबाद में 12 टीमों ने 410 बिजली जांचे, जिनमें से 38 कनेक्शनों पर बिजली चोरी होती पाई गई। उन्होंने बताया कि लोड के हिसाब से कुल 9.56 लाख रुपये की चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
वहीं सिरसा में 36 टीमों ने कार्रवाई करते हुए 242 बिजली कनेक्शन जांचे हैं, जिनमें से 80 चोरी केस पकड़े गए। एसई ने बताया कि सिरसा में 160.978 किलोवाट के हिसाब से 24.57 लाख की चोरी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि भिवानी में 29 टीमों ने 620 बिजली कनेक्शन जांचे हैं। जिनमें से 217 कनेक्शन पर बिजली चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
377 किलोवाट के हिसाब से 31.60 लाख रुपये की चोरी पकड़ी है। एसई एसके रॉय ने बताया कि जींद में निगम की 23 टीमों ने 503 बिजली कनेक्शन जांचे हैं, जिनमें से 108 कनेक्शन पर बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जींद में 215.408 किलोवाट के हिसाब से 28.61 लाख की चोरी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि हिसार जोन में कुल 126 टीमों ने 2332 बिजली कनेक्शन जांचकर 580 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। 1 करोड़ 13 लाख 83 हजार का जुर्माना लगाया है।