फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Electrician murdered in power house behind railway DSP office in Hisar

Hisar: रेलवे डीएसपी कार्यालय के पीछे पॉवर हाउस में इलेक्ट्रिशियन की हत्या, ड्यूटी रूम में मिला शव

Thu, 13 Apr 2023 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 02:03 AM IST
सार

ड्यूटी रूम में व्यक्ति का शव मिला है। रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी थी। बत्ती गुल होने पर अलसुबह जेई ने 3.17 मिनट पर इलेक्ट्रिशियन के पास फोन किया था, लेकिन उठा नहीं सका। सुबह कर्मचारी आया तो घटना का पता चला। परिजन बोले कि गलाघोंट कर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Electrician murdered in power house behind railway DSP office in Hisar
मृतक का फाइल फोटो, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में पुराने सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे डीएसपी कार्यालय के पीछे रेल विभाग के पॉवर हाउस में तैनात इलेक्ट्रिशियन-टू सुनील यादव (42) की गला दबा कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह ड्यूटी रूम में उसका शव मिला। गले में परना बंधा हुआ था। कमरे के बाहर संघर्ष के निशान मिले हैं। पता चलने पर एचटीएम थाना प्रभारी बलवंत सिंह, स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने गला घोट कर सुनील की हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


रात 12 बजे ड्यूटी पर आया था
पॉवर हाउस में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुमन ने बताया कि मूलरूप से रेवाड़ी जिले के गांव फिदेड़ी गांव निवासी सुनील यादव था। पिछले दस साल से पॉवर हाउस में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 8 बजे से तक ड्यूटी पर था। रात को सुनील आया था और उसकी रजिस्टर में भी एंट्री है। सुनील से पहले कर्मचारी पवन की ड्यूटी थी, जो रात को ड्यूटी करने के बाद बीकानेर गया था। सुबह आठ बजे दूसरा इलेक्ट्रिशियन गजेंद्र ड्यूटी पर आया तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


जेई ने फोन किया, लेकिन नहीं हो सकी बात
कर्मचारी गजेंद्र ने बताया कि रात करीब 3.15 बजे रेलवे परिसर की बिजली गुल हो गई तो जेई चंदन यादव ने दो मिनट के बाद सुनील के पास फोन किया था, लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया। सुबह जब पॉवर हाउस में आया तो देखा कि दिन के समय बिजली जल रही थी और ड्यूटी रूम के दोनों दरवाजे बंद थे। जब अंदर जाकर देखा तो सुनील जमीन पर पड़ा हुआ था और गले में परना था। इस बारे में अधिकारियों के सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को गांव से लौटा था
मृतक के चाचा राजिंद्र ने बताया कि रविवार को सुनील गांव आया था। सोमवार को वह वापस हिसार ड्यूटी पर आया था। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर दोपहर को रेलवे के पॉवर हाउस में पहुंचें तो देखा कि सुनील का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और गले में परना बंधा हुआ था। किसी ने उसकी गला दबाकर कर हत्या की है।


जमीन पर मिले संघर्ष के निशान
ड्यूटी रूम के बाहर मिट्टी पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिसे देखकर लगता है कि सुनील की गला दबाकर कर हत्या की गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा। -बलवंत सिंह, एचटीएम थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed