फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Death under suspicious circumstances, blood on wall and floor, mother body hanging and son lying dead nearby

Haryana: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत दीवार और फर्श पर खून, मां का शव फंदे से लटका और बेटा पास में मृत पड़ा था

Tue, 03 Sep 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 12:09 AM IST
सार

हिसार के गांव महजत में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Death under suspicious circumstances, blood on wall and floor, mother body hanging and son lying dead nearby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी के निकटवर्ती गांव महजत में रविवार रात मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आत्महत्या के पहलू से भी जांच कर रही है। पुलिस जब घर में पहुंची तो महिला का शव फंदे से लटका था और उसका बेटा पास में ही मृत पड़ा था। कमरे की दीवारों और फर्श पर खून बिखरा था। महिला के चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैंं। सोमवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वहीं, नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


पुलिस का दी शिकायत में महजत गांव निवासी रामदिया ने बताया कि वर्ष 2006 में उसकी शादी त्रिपुरा की रहने वाली माया देवी से हुई थी। उसके दो बेटे हुए। बड़ा बेटा केशव 14 वर्ष व छोटा बेटा सन्नी 12 वर्ष का है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों को घर पर छोड़कर खेत में पानी लगाने गया था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 8 बजे घर लौटा तो छोटा बेटा घर के बाहर गली में था। उसे देखकर बेटे ने घर का मेन गेट खोला। वह अंदर कमरे में गया तो सन्न रह गया। पत्नी माया का शव फंदे से लटक रहा था। बेटे केशव का शव उसके पैरों के पास पड़ा था। कमरे के फर्श और दीवार पर खून बिखरा था। उसने परिजनों को  बताने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के माथे पर जख्म के निशान थे। पास ही दो चाकू और सब्जी काटने वाला दरात पड़ा था, जिस पर खून लगा था। रामदिया ने शक जताया कि पत्नी और बेटा का किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा और इस दौरान बेटे की मौत हो गई होगी। इसके बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी होगी। हालांकि  उसने अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्ज करवाया है।  

खेत के काम में बंटाती थी हाथ 
ग्रामीणों ने बताया कि माया अपने काम से काम रखती थी। वह  पति के साथ खेत में हाथ बंटाती थी। केशव गांव के ही सरकारी स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र था। वह घर में हर समय अपनी मां की काम में मदद करता था। 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ली 
पुलिस को घटनास्थल से दो चाकू और सब्जी काटने वाला दरात बरामद हुआ है। दरात पर खून लगा है। माया का शव कमरे में बनी खिड़की से बंधे फंदे से लटका था। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। घटना के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली है। 
 
किसी को भनक तक नहीं लगी
रामदिया के घर में क्या हुआ, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। उसका छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था, उसे भी पता नहीं चला कि घर में उसकी मां और बड़ा भाई मृत पड़े हैं। किसी तरह का शोर-शराबा नहीं सुना। घटना का पता रामदिया को तब चला जब वह घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा। मां-बेटे के बीच क्या हुआ होगा, अभी यह जांच का विषय है, वहीं कोई बाहर से घर में आकर वारदात कर गया है तो शोर शराबा होना चाहिए था। फिलहाल पुलिस इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ़ने में लगी हैं। 


आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली है। मां-बेटे की मौत के मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि मौत के क्या कारण रहे। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया है। - जोगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सदर हांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed