फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead Bodies of mother and son found in home at Hansi

Hisar: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला मां-बेटे का शव, महिला के चेहरे पर मिले चोटों के निशान

Mon, 02 Sep 2024 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 12:04 PM IST
सार

महजत गांव निवासी करीब 38 वर्षीय माया देवी और उसके बेटे 13 वर्षीय केशव का शव उनके घर में बरामद हुआ। पुलिस छानबीन कर रही थी कि दोनों की मौत किस वजह से हुई। घटना की सही जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

विज्ञापन
Dead Bodies of mother and son found in home at Hansi
घर में मिले मां बेटे के शव - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी उपमंडल के नजदीक गांव महजत में रविवार देर रात को मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर में पड़े मिले। महिला के चेहरे पर चोटों के निशान मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई थी। मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महजत गांव निवासी करीब 38 वर्षीय माया देवी और उसके बेटे 13 वर्षीय केशव का शव उनके घर में बरामद हुआ। पुलिस छानबीन कर रही थी कि दोनों की मौत किस वजह से हुई। घटना की सही जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी। जानकारी अनुसार महिला का शव चुन्नी के साथ फंदे से लटका मिला है। साथ ही महिला के बेटे का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। 
विज्ञापन


रविवार देर रात जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने  इसकी सूचना तुरंत पुलिस को  दी। सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र सांगवान सहित हांसी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के दो बेटे हैं। केशव नौवीं क्लास में पढ़ता था व दूसरा बेटा करीब 12 साल का है और सातवीं क्लास में पढ़ता है। उनका पिता खेती करता है। करीब 5 एकड़ का मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed