फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead bodies of minor girl and 20 year old boy were found hanging in Hisar

Hisar: नाबालिग लड़की और 20 वर्षीय लड़के के शव फंदे से लटके मिले, आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

Thu, 23 Feb 2023 04:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Feb 2023 04:02 PM IST
सार

हिसार में नाबालिग लड़की और 20 वर्षिय लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार लड़की नाबालिग है। 20 वर्षीय अजय तथा नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन
Dead bodies of minor girl and 20 year old boy were found hanging in Hisar
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के उकलाना क्षेत्र के एक गांव में गांव की  नाबालिग लड़की तथा लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही मकान में लटके मिले हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार लड़की नाबालिग है। 20 वर्षीय अजय तथा नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही जाति के हैं। दोनों का घर भी आसपास है। 20 वर्षीय अजय हलवाई का काम करता था। बुधवार की रात अजय के परिजन एक शादी समारोह में हिसार गए थे। वह गांव में अपने घर पर अकेला था। जिसके बाद अजय ने लड़की को अपने घर पर बुला लिया। सुबह दस बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन


जब परिजन अंदर पहुंचे तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उकलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed