फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Daughter pretext of getting cheated by purchasing 1 million

बहू खरीदकर दिलवाने का झांसा देकर ठगे 1 लाख

Fri, 06 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Daughter pretext of getting cheated by purchasing 1 million

ओडिशा से लाखों रुपये की कीमत देकर बहू खरीदकर दिलवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जयपुर के तीन लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का प्रयास किए जाने का केस दर्ज किया है। ठगी का शिकार सातरोड गांव निवासी रमेश चंद्र है।

पत्नी की हो चुकी थी मौत, दूसरी शादी करने के चक्कर में आया झांसे में शिकायतकर्ता रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

कुछ समय पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसे दूसरी शादी करनी थी। अस्पताल में आने जाने वालों के साथ उसकी बोलचाल हो गई। उसे कुछ दिन पहले जयपुर निवासी गयासुद्दीन उर्फ राजा से मुलाकात हुई। उसने उसे झांसे में ले लिया।
विज्ञापन


पांच लाख में हुआ सौदा तय, एक लाख दिए थे एडवांस
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजा के साथ दो-तीन अन्य व्यक्ति और शामिल हैं। उन्होंने उससे पांच लाख रुपये मांगे थे। पांच लाख में सौदा भी तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रुपये उन्हें एडवांस दे दिए। इसी बीच उसका रिश्ता तय हो गया। उसने शादी कर ली। जब उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया।

ओडिशा से लड़की दिलवाने का तय हुआ था मामला
मानव तस्करी में फंसे व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि जयपुर के इस व्यक्ति के साथ ओडिशा (उड़ीसा) के दो तीन व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने ओडिशा से ही लड़की दिलवाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed