फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cyber crime, cyber crime in Hisar, 52 thousand fraud, ATM fraud, Hisar

साइबर क्रिमिनल ने विदेश में 35 सेकेंड में ठगे 52 हजार

Tue, 20 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 20 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
cyber crime, cyber crime in Hisar, 52 thousand fraud, ATM fraud, Hisar
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

प्रॉपर्टी का काम करने वाले विशाल गर्ग के अकाउंट से साइबर क्रिमिनल ने एटीएम क्लोनिंग कर ठगी करते हुए उनके बैंक खाते से 35 सेकेंड में 52 हजार रुपये निकाल लिए। यह नकदी रात 11 बजकर 4 मिनट पर तीन बार में निकाली गई।

विज्ञापन

गुड़गांव के सेक्टर 57 में प्रॉपर्टी से जुड़ी एक कंपनी में जॉब करने वाले विशाल गर्ग ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा की सेक्टर 14 की ब्रांच में खाता है। उनका घर सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हैं। रविवार देर रात 11 बजकर 4 मिनट 18 सेकेंड पर उनके खाते से 86 रुपये 25 पैसे ट्रांजेक्शन किया गया।
विज्ञापन


सात सेकेंड बाद उनके खाते से 26491 रुपये निकाल लिए गए। 11 बजकर 4 मिनट 53 सेकेंड पर उनके बैंक खाते से 25450 ट्रांजेक्शन कर ली गई। महज 35 सेकेंड में उनके खाते से 52 हजार 27 रुपये का फ्रॉड ट्रांजेक्शन किया गया। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद विशाल ने बैंक के कस्टमर केयर को फोन किया। कस्टमर केयर की ओर से उन्हें बताया गया कि किसी दूसरे देश में उनका अकाउंट हैक कर ट्रांजेक्शन की गई है। विशाल गर्ग ने तुरंत प्रभाव से एटीएम को ब्लॉक कराया। सोमवार की सुबह विशाल के भाई ने सेक्टर 14 बैंक ऑफ बड़ौदा में लिखित शिकायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की पासबुक को अपडेट कराया तो उसमें एटीएम के जरिए यह पैसा निकाला दिखाया गया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने वह नेट बैकिंग का उपयोग भी नहीं करते। जिस समय उनके अकाउंट से पैसा निकाला गया एटीएम उनके पास था। उन्होंने अपने एटीएम का पासवर्ड भी कभी किसी को नहीं बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed