{"_id":"17d93fec9ed3fccc06515802a8c8648e","slug":"colonizer-murderd-case-partner-son-s-arrested-with-cousin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर मर्डर : पार्टनर का बेटा चचेरे भाई समेत गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलोनाइजर मर्डर : पार्टनर का बेटा चचेरे भाई समेत गिरफ्तार
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कॉलोनाइजर कुलदीप बूरा के किडनेप और ब्लाइंड मर्डर का खुलासा रविवार को कर दिया। पुलिस ने बूरा के पार्टनर गंगवा रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के सुरेंद्र फौजी के बेटे रविंद्र उर्फ मोनू और भतीजे मनोज निवासी भिवानी को गिरफ्तार कर लिया है। फिरौती मांगने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह प्लान रविंद्र उर्फ मोनू ने अपने एक साथी के साथ बनाया था। उसने साथी को बताया था कि अमरदीप कॉलोनी निवासी कॉलोनाइजर कुलदीप बूरा का किडनेप कर वे मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। उसके बाद उसने अपने चचेरे भाई मनोज और एक दो अन्य को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
वारदात वाले दिन 19 जनवरी को मोनू और उसके साथी इकट्ठे हुए। फिर मोनू ने अपने एक रिश्तेदार से डिजायर कार मांगी। उसके बाद कार के नंबर पर टेप लगाई गई, ताकि कार का असली नंबर न दिखे। फिर वे कैमरी रोड पर बूरा के ऑफिस में पहुंचे। बूरा वहां लोन में अकेला बैठा था। हमलावर उससे हाथापाई कर उसे कार में डालकर कैमरी की तरफ फरार हो गए। बाद में मारपीट के बाद शव कैमरी गंगवा मार्ग पर फेंक गए।
विज्ञापन
परिजनों ने थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए डीएसपी भगवान दास की अगुवाई में चार टीमों का गठन किया था। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर कार का नंबर ट्रेस कर लिया था।
इसी के आधार पर पुलिस कार मालिक तक पहुंच गई और फिर हत्यारों का पता चल गया। तभी से पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। मनोज एमए और जेबीटी है, जबकि मोनू एक निजी कॉलेज में जेबीटी का छात्र है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।