चार्टर्ड प्लेन से भेजे गए करोड़ों के मामले में नहीं हुई एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्टर्ड प्लेन से नागालैंड के दीमापुर में भेजे गए करोड़ों रुपये के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मामले में न तो अभी तक हिसार पुलिस ने और न ही नागालैंड पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस के पास सूचना है कि जिन वाहनों में दिल्ली से हिसार नकदी लाई गई उसमें भी चालबाजी की गई थी। करीब छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में कार्रवाई से पीछे हट रही है। हालांकि पुलिस अभी तक तो साफ इनकार कर रही है कि उनके पास कोई ऐसे सबूत नहीं है, जिसमें आपराधिक श्रेणी का अपराध बनता हो। जांच जारी है अगर ऐसा कोई सबूत पुलिस के हाथ लगा तो केस जरूर दर्ज हो सकता है।
यह था मामला
23 नवंबर को खुलासा हुआ था कि 13 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से करोड़ों रुपये नागालैंड के दीमापुर में भेजे गए हैं। इस मामले में नागालैंड के एक पूर्व सांसद के बेटे का नाम सामने आया था। जांच में सामने आया था कि इस प्लेन से कई बार में करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये इधर उधर किए गए थे।
अभी जांच चल रही है फिलहाल पुलिस के पास कोई ऐसा सबूत नहीं है जो संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आए। अगर ऐसा कोई सबूत मिलता है तो जरूर केस दर्ज किया जाएगा
- ओपी सिंह, आईजी हिसार