फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash and jewelry looted by dacoits in Hisar of Haryana

डकैती: घर में घुसे छह हथियारबंद बदमाश, 70 हजार रुपये और गहने लूटे, बुजुर्ग का फोड़ा सिर, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

Wed, 05 Jan 2022 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना,हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना,हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 11:34 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में दौलतपुर गांव में रात ढाई बजे यह घटना हुई। बदमाशों ने विरोध करने पर बुजुर्ग महिला का सिर फोड़ दिया। वहीं दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। यूपी के एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस ने चोरी, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Cash and jewelry looted by dacoits in Hisar of Haryana
हरियाणा के हिसार में डकैती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में उकलाना क्षेत्र स्थित दौलतपुर गांव में मंगलवार देर रात ढाई बजे हथियारों से लैस 6 बदमाश एक घर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी व गहने लूट लिए। शोर होने पर जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो यूपी के अलीगढ़ और नोएडा से आए बदमाशों ने उसका सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं, दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी किए। इसके बाद शोर होने पर ग्रामीण एकजुट हो गए और एक बदमाश को पकड़ लिया। घायल महिला को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला डकैती है, लेकिन उकलाना थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दौलतपुर गांव निवासी राजाराम ने बताया कि मंगलवार को उसका समधी ढाणी संतलाल निवासी राजवीर आया हुआ था। राजाराम ने बताया कि रात करीब ढाई बजे चारपाई के सरकने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान आवाज सुनकर राजवीर भी उठ गए। जब दोनों कमरे से बाहर आए तो देखा कि तीन बदमाश ट्रैक्टर के पास जबकि दो बदमाश मेन गेट पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथों में पिस्तौल और चाकू थे। एक के हाथ में डंडा था। जब शोर मचाया तो एक बदमाश ने डंडे से राजवीर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पत्नी बाहर आई तो बदमाशों ने उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर सूटकेस में रखी करीब 70 हजार की नकदी और महिला के कान से बाली व अंगूठी लूट ली।

आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायर किए। इसके बाद आसपड़ोस के लोग मौके पर आए तो बदमाश भाग निकले। इस दौरान उसके पड़ोसी प्रहलाद और अन्य ने एक बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई।

आरोपी की पहचान यूपी के जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव बांजरपुर निवासी विनोद उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। उसके पास एक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, आठ कारतूस गली में मिले। जानकारी के अनुसार आरोपी एक ऑटो में सवार होकर आए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि उसके साथ संजय, विशाल, नरेश, बादल, जितेंद्र थे। 
 

सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

गांव में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूट और फायरिंग की गई। एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - रंधावा, सरपंच प्रतिनिधि, दौलतपुर

आरोपी की पहचान यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिला के गांव बांजरपुर निवासी विनोद उर्फ सोनू निवासी के रूप में हुई है। विनोद ने अपने अन्य साथियों के नाम संजय, नरेश, बादल, विशाल, जितेंद्र अलीगढ़ यूपी के रहने वाले बताए हैं। मौके से लाठियां, देसी पिस्तौल, 13 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - विनोद कुमार, थाना प्रभारी, उकलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed