{"_id":"61facd199568c7573b570400","slug":"case-registered-against-asi-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: छेड़छाड़ पीड़िता से जांच के नाम पर स्पेशल पार्टी और 2 हजार रुपये मांगने का आरोप, एएसआई पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: छेड़छाड़ पीड़िता से जांच के नाम पर स्पेशल पार्टी और 2 हजार रुपये मांगने का आरोप, एएसआई पर केस दर्ज
Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
सार
हिसार आजाद नगर थाने में तैनात एएसआई रामसिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छेड़छाड़ पीड़िता से जांच के नाम पर स्पेशल पार्टी और 2 हजार रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर के आजाद नगर थाने में तैनात एएसआई रामसिंह के खिलाफ धारा 509 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें तीन साल तक की कैद व जुर्माने का प्रावधान है। आरोपी एएसआई राम सिंह ने छेड़छाड़ पीड़िता से उसके केस की जांच करने के बदले में स्पेशल पार्टी व दो हजार रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग अधिकारियों को सौंपी थी।
विज्ञापन
मंगाली चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती ने बताया कि उसने मंगाली चौकी में छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। शिकायत की जांच करने के एवज में एएसआई राम सिंह ने उसके नंबर पर फोन करके स्पेशल पार्टी देने की बात कही। जब पीड़िता ने उससे कहा कि पार्टी के नाम मिठाई भेजने की बात कही तो रामसिंह ने कहा कि मिठाई के अलावा विशेष पार्टी होती है, उसे वह पार्टी चाहिए।
विज्ञापन
यह मामला मीडिया में आने के बाद इसकी जांच शुरू हुई। इसके कुछ दिन बाद एएसआई राम सिंह किसी दूसरे केस की जांच के लिए पीड़िता के गांव गया तो वहां पर पीड़िता कपड़े धो रही थी। राम सिंह ने उसके पास आकर कहा कि तुम विशेष पार्टी तो दे नहीं रही हो, अगर तुम्हारे केस में आरोपी दीपक को गिरफ्तार करवाना है तो 2 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस बारे में युवती ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर एएसआई राम सिंह के खिलाफ धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन