फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   car theft, fake film director, fake film director stole car, car theft in Hisar, Hisar

खुद को फिल्म डायरेक्टर बताने वाला कार ले उड़ा

Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
car theft, fake film director, fake film director stole car, car theft in Hisar, Hisar
CAR - फोटो : Demo

सिविल लाइन पुलिस ने डाबड़ा चौक के ग्रेस होटल में रुककर ट्रांसपोर्टर मेरठ निवासी आशीष की सियाज कार ले फरार होने के मामले में बरेली के सूरज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात 15 दिन पहले की है।

विज्ञापन


वारदात से अगले दिन ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया था कि अपने आपको प्रोड्यूसर डायरेक्टर बताने वाले बरेली के सूरज सिंह ने उससे संपर्क कर कहा था कि सिरसा में एक हीरोइन से मिलना है और शूटिंग करनी है। वह उसकी बातों में आ गया और टैक्सी का भाड़ा तय कर वे दोनों सिरसा के लिए चल पड़े। वे यहां डाबड़ा चौक पर रात को ग्रेस होटल में रुके। कार नीचे पार्क की थी। उन्होंने रात को शराब पी। उसे सुबह न सूरज मिला और न गाड़ी। होटल स्टाफ से पूछा तो उनको बताया गया कि आपके साथ आया आदमी कार ले गया है। बाद में उसने मोबाइल पर मैसेज कर कहा कि वह दो-तीन दिन बाद गाड़ी लौटा देगा। मगर नहीं लौटाई।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक की मुलाकात सूरज से मेरठ के एक होटल में हुई थी। आशीष वहां के एक होटल से संपर्क में था और होटल प्रबंधन गाड़ी की डिमांड होने पर उससे संपर्क करता था। सूरज ने उसको कुछ दिन में 25 गाड़ी उपलब्ध कराने का झांसा देकर विश्वास में लिया था। अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed