फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car falls into water tank in Hisar, driver dies due to drowning, police recovers body

Hisar: पानी की टंकी में कार गिरने से हादसा, चालक की डूबने से मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Tue, 04 Jul 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 11:44 AM IST
सार

हिसार में पानी की टंकी में कार गिरने से चालक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी टंकी में गिर गई। जिसमें डूबने से चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car falls into water tank in Hisar, driver dies due to drowning, police recovers body
पानी की टंकी में कार गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव खैरमपुर में एक कार अनियंत्रित होगी खेत में बनी डिग्गी में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आदमपुर प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार को डिग्गी से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय  कोहली निवासी मदन पुत्र औमप्रकाश अपनी कार HR 20AT8574 से गांव कोहली से गांव भाणा जा रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खैरमपुर-भाणा रोड पर रामदेव की ढाणी के पास खेत में बनी 10 फीट गहरी पानी की टंकी में जा गिरी। 

विज्ञापन


आगे के शीशे को तोड़कर चालक मदन को बाहर निकाला
मंगलवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने कार को पानी की टंकी में गिरा हुआ देखा, तुरंत आदमपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आदमपुर प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कार को पानी से बाहर निकाला। कार के आगे के शीशे को तोड़कर चालक मदन को बाहर निकाला ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने अगामी जांच के लिए डेडबॉडी को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद डेडबॉडी को अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed