फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   body sent for postmortem 80 km away due to not knowing language of each other

80 किमी दूर पोस्टमार्टम: पंजाब पुलिस को हिंदी तो हिसार के चिकित्सकों को लिखनी नहीं आती पंजाबी

Thu, 30 Dec 2021 03:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 03:26 AM IST
सार

हिसार के पटेल नगर निवासी सन्नी की मंगलवार रात हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि पत्नी से झगड़े के बाद युवक को ससुराल में पंजाब बुलाकर उसकी पत्नी, सास, साले और साले की पत्नी ने पानी में जहर घोलकर पिला दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए हिसार ले आए। मामले में पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
body sent for postmortem 80 km away due to not knowing language of each other
घटना की जानकारी देते पंजाब के मुनक थाना पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में नागरिक अस्पताल में बुधवार को अव्यवस्था का एक मामला सामने आया। हिसार के एक युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए पंजाब पुलिस दिनभर इंतजार करती रही, लेकिन चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं किया। चिकित्सकों का कहना था कि पंजाब पुलिस हिंदी में रिपोर्ट बनाकर दे, जबकि पंजाब पुलिस का कहना था कि सानू हिंदी नहीं आन्दी, पंजाबी विच लिख देन्दै सी। इस पर चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें पंजाबी नहीं आती। इसके बाद पटेल नगर निवासी सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए 80 किलोमीटर दूर पंजाब के मुनक ले जाया गया जहां वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटेल नगर निवासी सन्नी की हिसार के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात मौत हुई। मरने से पहले सन्नी ने बताया कि उसका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। वह मायके चली गई। समझौते के लिए उसने उसे मूनके गांव मनियाना उसकी ससुराल बुलाया। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी, सास, साला व साले की पत्नी पर पानी में जहर घोलकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन

 

इसके बाद सन्नी के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। बाद में परिजन उसे हिसार ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पंजाब के संगरूर जिले की मूनक थाना पुलिस ने मृतक के भाई रवि की शिकायत पर मृतक की पत्नी, साला, सास व साला की पत्नी के खिलाफ हत्या आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्रवाई कर रही पंजाब के मूनक थाना पुलिस को पोस्टमार्टम की सारी कार्रवाई पंजाबी भाषा में करनी थी। मूनक थाना एसएचओ मैहमा सिंह ने बताया कि हिसार में हमें पंजाबी भाषा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के लिए चिकित्सक नहीं मिला। हमने दिन भर इंतजार किया। इसलिए सन्नी के शव को हम मूनक ले जा रहे हैं। वीरवार को मूनक के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

सन्नी को उसकी पत्नी ने 27 दिसंबर को समझौते के लिए ससुराल बुलाया था 

मृतक सन्नी के भाई रवि ने बताया कि सन्नी की पंजाब के संगरूर जिले के मूनक तहसील के गांव मनियाना में ससुराल है। कुछ दिन पहले सन्नी की पत्नी से सन्नी के झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी। मृतक के भाई ने बताया कि इससे पहले भी इन दोनों में आपसी कहासुनी होती रहती थी। सन्नी की पत्नी ने मायके जाकर संबधित थाना में सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि सन्नी की पत्नी 26 दिसंबर को वापस अपनी ससुराल पटेल नगर आई व 27 दिसंबर को समझौता करने की बात कहकर सन्नी को अपने साथ मनियाना गांव ले गई।


मृतक के भाई रवि ने बताया कि इसके बाद सन्नी का फोन आता है कि सन्नी को यहां से ले जाओ। जब हम मनियाना गांव पहुंचे तो सन्नी बेसुध पड़ा था। इसके बाद हम उसे हिसार ले आए और पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा की मदद से निजी अस्पताल में उसे दाखिल करवा दिया। इसके बाद डॉक्टर ने एमएलआर काटी व सन्नी का बयान लेने के लिए संगरूर जिले के मूनक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन पंजाब पुलिस के आने से पहले ही 28 दिसंबर की देर रात सन्नी ने दम तोड़ दिया। 

न्याय की गुहार लगा रहे परिजन

मृतक सन्नी के परिजनों से पोस्टमार्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में कराने की मांग की थी। परिजन व पंजाब पुलिस अधिकारियों के बीच पूरा दिन वार्तालाप होती रही। पंजाबी भाषा में सारी कार्रवाई होने के कारण यहां सन्नी का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। 

हिसार के नागरिक अस्पताल में हम सन्नी का पोस्टमार्टम नहीं करवा सके। हमें पंजाबी भाषा में पोस्टमार्टम कार्रवाई लिखवानी थी। डॉक्टरों को पंजाबी नहीं आती थी। डॉक्टरों ने कहा कि हिंदी में लिख के दो। हमें हिंदी आती नहीं। इस कारण हम सन्नी के शव को पंजाब के मूनक सरकारी अस्पताल में ले आए हैं। रवि की शिकायत पर मृतक की पत्नी, सास, साला व साला की पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।  - मैहमा सिंह, एसएचओ, मूनक पुलिस थाना, संगरूर पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed