फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of missing man has been found in canal of Rajasthan in case of death of two real sisters in fire

हिसार: दो बेटियों को जिंदा जलाने के आरोपी पिता का शव राजस्थान की सिद्धमुख नहर से बरामद

Sat, 19 Mar 2022 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 12:23 PM IST
सार

ढाणी मोहब्बतपुर निवासी छोटूराम की दो बेटियों मोनिका और 17 साल की रिंकू की घर में लगी आग में जलने से मौत हो गई थी। छोटूराम उसके बाद से लापता था।  

विज्ञापन
Body of missing man has been found in canal of Rajasthan in case of death of two real sisters in fire
हिसार में हादसे में हुई थी दो सगी बहनों की मौत। - फोटो : फाइल

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर खंड के गांव ढाणी मोहब्बतपुर में 16 मार्च को दो सगी बहनों की जलने से मौत हादसा नहीं हत्या थी। घटना के बाद मौके से लापता पिता छोटूराम का शव राजस्थान के झांसल के पास सिद्धमुख ब्रांच नहर से बरामद हुआ है। राजस्थान पुलिस ने मृतक छोटूराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

माना जा रहा है कि दोनों बेटियों को जलाने के बाद छोटूराम ने नहर में कूद कर आत्महत्या की है। एसपी हिसार के सुरक्षा एजेंट की शिकायत पर छोटूराम व अन्य परिजनों के खिलाफ आदमपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव झांसल के पास सिद्धमुख ब्रांच नहर में ग्रामीणों को शव दिखाई दिया। भिरानी पुलिस ने शव की पहचान हिसार के आदमपुर खंड के गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी छोटूराम के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिरानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार शाम को छोटूराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आदमपुर पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा एजेंट पवन कुमार के बयान पर दोनों बच्चियों के पिता छोटूराम व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को गांव मोहब्बतपुर में छोटूराम के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसमें छोटूराम की बेटी मोनिका व रिंकू की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। छोटूराम घटना के समय से ही गायब था। घर पर डीजल की खाली बोतल मिली थी।

पवन कुमार ने बयान में बताया कि खुफिया तौर पर जांच करने पर उसे पता चला कि छोटूराम ने मोनिका व रिंकू की हत्या करके सुबूत नष्ट करने की नीयत से कमरे में आग लगाई। हत्याकांड में छोटूराम की अहम भूमिका हो सकती है और इसके परिवार की भूमिका भी संदिग्ध है। 

 

एसपी हिसार के सुरक्षा एजेंट के बयान पर सगी बहनों के पिता छोटूराम व अन्य परिजनों के खिलाफ धारा 302, 201 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। छोटूराम का शव भिरानी पुलिस को राजस्थान की सिद्धमुख नहर से बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। - मंदीप बलराज सिंह, थाना प्रभारी आदमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed