फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bloodshed over toll tax dispute in Hisar: Scorpio driver runs over toll manager; he dies on spot

Haryana: हिसार में टोल टैक्स विवाद में खूनी खेल, स्कार्पियो चालक ने टोल मैनेजर को गाड़ी से कुचला; मौके पर मौत

Tue, 23 Jun 2026 10:00 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 23 Jun 2026 10:00 AM IST
सार

हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के विवाद को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। टोल टैक्स देने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक बेकाबू स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने टोल मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bloodshed over toll tax dispute in Hisar: Scorpio driver runs over toll manager; he dies on spot
बाड्यो पट्टी टोल प्लाजा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे नंबर 9 पर स्थित बाड्यो पट्टी टोल प्लाजा पर काले रंग की स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी से टक्कर मार कर टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या कर दी। 130 रुपये टोल चुकाने को लेकर हुए विवाद में टोल मैनेजर लोकल आईडी दिखाने की मांग कर रहा था। युवक खुद को बहबलपुर गांव का बताते हुए आईडी दिखाने से इनकार कर दिया। बदमाशों ने टोल कर्मियों को पिस्तौल दिखा कर भी धमकाया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रात करीब 1बजे काले रंग की स्कोर्पियो बाड्यो पट्टी टोल प्लाजा पर पहुंची। चंडीगढ़ की ओर से आ रही इस गाड़ी में सवार लोगों ने खुद को गांव बहबलपुर का रहने वाला बताते हुए टोल देने से इनकार कर कर दिया। टोल बूथ पर मौजूद कर्मी ने गांव बहबलपुर की गाड़ी की आरसी दिखाने को कहा। जिस पर युवक गाड़ी से नीचे उतर आए तथा हंगामा करने लगे। इसी बीच युवकों ने टोल मैनेजर को पिस्तौल दिखा कर धमकी दी।
विज्ञापन


टोल मैनेजर संजय शुक्ला ने कहा कि बिना आईडी दिखाए नहीं जाने देंगे। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी को तेजी से चलाते हुए टोल मैनेजर संजय शुक्ला को टक्कर मार दी। जिसमें संजय शुक्ला घायल होकर डिवाइडर से टकराए। सिर में चोट लगने से संजय शुक्ला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। बरवाला थाना प्रभारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेजा। हिसार में शव रखने के लिए फ्रिजर की व्यवस्था न होने पर शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed