{"_id":"645b6af0c47a61a1ca008615","slug":"bhim-army-demonstration-at-hisar-adgp-jadhav-office-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: एडीजीपी जाधव के कार्यालय पर हुआ भीम आर्मी का प्रर्दशन, प्रशासन को लगाने पड़े ब्लैक कैट कमांडो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: एडीजीपी जाधव के कार्यालय पर हुआ भीम आर्मी का प्रर्दशन, प्रशासन को लगाने पड़े ब्लैक कैट कमांडो
Wed, 10 May 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 May 2023 03:29 PM IST
सार
पीडितों व भीम आर्मी का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजीपी श्रीकांत जाधव व एसपी गंगाराम पुनिया से वार्ता के लिए उनके कार्यालय में गया। सेक्टर 1/4 की पीड़िता ने एडीजीपी जाधव के समक्ष अपने साथ हुई पुलिस की वादाखिलाफी व उपेक्षा को रखा। पीड़िता ने कहा की उनके केस का जांच अधिकारी आज तक उनके सम्मुख आया ही नहीं है।
विज्ञापन
हिसार में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के सेक्टर 1/4 की दो बहनों के साथ 15 अप्रैल को हुई मारपीट व बतमीजी के मामले में मंगलवार को पुलिस की वादाखिलाफी से हुई एक आरोपी की जमानत से पीड़ित पक्ष बिफर पड़ा। रोषित पीड़ित पक्ष ने बुधवार को भीम आर्मी के नेतृत्व एडीजीपी कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन बुला लिया। पीड़ित पक्ष व भीम आर्मी के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को ब्लैक कैट कमांडो तैनात करने पड़े। रोषित प्रदर्शनकारी क्रांतिमान पार्क से सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए एडीजीपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। एडीजीपी कार्यालय में जाधव के साथ इस दौरान एसपी गंगाराम पुनिया भी उनके कार्यालय में मौजूद थे।
विज्ञापन
क्टर 1/4 की पीड़ित बहनों के मामले एक आरोपी की जमानत पर बिफरे लोग
पीडितों व भीम आर्मी का एक प्रतिनिधिमंडल एडीजीपी श्रीकांत जाधव व एसपी गंगाराम पुनिया से वार्ता के लिए उनके कार्यालय में गया। सेक्टर 1/4 की पीड़िता ने एडीजीपी जाधव के समक्ष अपने साथ हुई पुलिस की वादाखिलाफी व उपेक्षा को रखा। पीड़िता ने कहा की उनके केस का जांच अधिकारी आज तक उनके सम्मुख आया ही नहीं है। जांच अधिकारी ने आरोपियों से मिलीभगत करके आरोपीयों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। जब पीड़िताओं के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 सीआरपीसी के बयान कलमबद्ध हो चुके है तो फिर क्यों एक आरोपी को सारी धाराएं तोड़कर पुलिस ने मंगलवार को जमानत दिलवा दी।
विज्ञापन
एडीजीपी जाधव ने सेक्टर 1/4 के मामले में बदला जांच अधिकारी
एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने पीड़ितों को आश्वास्त करते हुए कहा की इस मामले की जांच अब जींद पुलिस करेगी। तथा तीन दिनों में निष्पक्ष करवाई अमल में ला दी जाएगी। एडीजीपी के आश्वासन पर पीड़ित पक्ष ने संतोष व्यक्त करते हुए जल्द न्याय मिलने की आशा जताई।इस मौके पर सेक्टर 1/4 का पीड़ित परिवार, कुलदीप वाल्मीकि, प्रभारी विजय आठवाल, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी प्रदीप भानखड़ ,जिला प्रधान आजाद समाज पार्टी एडवोकेट बजरंग इन्दल, प्रभारी प्रदीप राजोरिया, प्रवक्ता संतलाल अंबेडकर,दीपक वाल्मीकि, छात्र नेता अमित जाटव, मुन्ना वाल्मीकि हल्का अध्यक्ष हिसार, रामफल, पॉल टेलर, अशोक इंदल, जग्गी मंगाली, नैना, मनोज भाटला, समीर खान, मोनू , सतपाल, दीपक वाल्मीकि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारत नगर के मामले में भी मिला एक पक्ष
भारत नगर में गत 19 अप्रैल को एक लड़ाई झगडे के मामले में पुलिस द्वारा नाजायज रूप से फसाए गए लोगों की रिहाई के लिए भी वहां के वासियों ने एडीजीपी जाधव से गुहार लगाई। भारत नगर के कुलदीप भाई व दीपक वाल्मीकि ने एडीजीपी को बताया की उस इलाके में लडाई झगडे के कई झूठे केस पहले भी आए है। उन्ही लोगों ने अब फिर दलित समाज के कई दो दर्जन लोगों के झूठे नाम लिखवा दिए है। पुलिस भी इनको अब गिरफ्तारी के लिए परेशान किया जा रहा है। इस पर संबंधित केस की फाइल एडीजीपी ने अपने कार्यालय में तलब कर ली। इस अवसर पर बलराम,रवि, काशी, वीना, नैना,रजनी, सोनिया, हनी, मंजू, सावित्री, बबली, बागड़ो व अन्य मौजूद