{"_id":"576595b94f1c1b103211be9c","slug":"beat-the-sleeping-student-beat-in-hisar-pg-15-20-boys-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में सो रहा था स्टूडेंट और 15-20 युवकों ने बोल दिया हमला...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजी में सो रहा था स्टूडेंट और 15-20 युवकों ने बोल दिया हमला...
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीजी में छात्र पर हमला
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल बस स्टैंड के नजदीक एक पीजी में रह रहे बीएससी के स्टूडेंट पर 15-20 युवकों ने हमला बोल दिया। डंडे लेकर अचानक हमलावर छात्र पीजी में घुस आए और छात्र उमेश की पिटाई शुरू कर दी। घायल उमेश को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा गया है।
घायल टोहाना निवासी छात्र उमेश ने बताया की वह शहर के लोकल बस स्टैंड के पीछे एक निजी सेंटर में बीएससी की कोचिंग ले रहा है। घर शहर से ज्यादा दूर होने की वजह से शहर में ही एक पीजी में रहता है। उसका कहना था कि उसका रूम पार्टनर जींद का एक लड़का है।
आरोप है कि हमलावर लड़कों का झगड़ा उस लड़के के साथ था। सुबह करीब 11 बजे वह अपने रूम में लेटा हुआ था। अचानक 15-20 युवक लाठी डंडों के साथ पीजी में घुस आए। उन्होंने आते ही बिना कुछ बोले हमला बोल दिया। जब तक उमेश कुछ समझ पाता उन्होंने उस पर खूब डंडे बरसा दिए।
विज्ञापन
उमेश का कहना है कि उसकी गलती बस ये थी कि वह उस लड़के वाले बेड पर सोया हुआ था। हमलावर जब हमला कर भागने लगे तो पीजी में रह रहे दूसरे छात्रों ने उनमें से एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के पास फोन कर दिया।
साथी को छुड़ा ले गए हमलावर
उमेश का कहना है कि पकड़े गए एक हमलावर युवक के बारे में जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके साथी उसे छुड़वा कर ले गए। आरोप है कि दोबारा करीब 60-70 स्टूडेंट आए और उन्होंने पीजी से युवक को जबरदस्ती छुड़वा लिया और मौके से भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन चल रही है।