फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempted kidnapping of brother and sister studying in class VIII and VI in Hisar

Hisar: आठवीं और छठी कक्षा में पढ़ने वाले भाई- बहन के अपहरण का प्रयास, दो महिलाओं जबरन गाड़ी बैठाने की कोशिश की

Tue, 11 Jul 2023 04:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 04:05 PM IST
सार

हिसार के पटेल नगर की रहने वाली और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह वह छोटे भाई जो छठी कक्षा में पढ़ता है उसके साथ स्कूल गई थी। वहां दो महिलाओं ने कहा कि तुम्हारी मां बीमार है और हमारें साथ चलो। जिसके बाद जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Attempted kidnapping of brother and sister studying in class VIII and VI in Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के पटेल नगर के एक सरकारी स्कूल में आठवीं और छठी कक्षा में पढ़ने वाले भाई- बहन के अपहरण करने का प्रयास किया। दो महिलाओं दोनों बच्चों को लेकर कैमरी मार्ग पर एक पानी की टंकी के पास ले गई। वहां पर एक गाड़ी में जबरन उन्हें बैठाने का प्रयाय किया। जैसे तैसे कर दोनों बच्चें वहां से फरार हो कर घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की।  

विज्ञापन


दो महिलाएं स्कूल के बाहर से कैमरी मार्ग पर पानी की टंकी के पास ले गई
पटेल नगर की रहने वाली और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह वह छोटे भाई जो छठी कक्षा में पढ़ता है उसके साथ स्कूल गई थी। स्कूल का गेट बंद होने के कारण वह घर आ गए। कुछ देर बाद दोबारा स्कूल गए। स्कूल के गेट के पास पहुंचे तो वहां पर दो महिलाएं खड़ी थी। दोनों महिलाओं ने कहा कि तुम्हारी मां बीमार है और हमारें साथ चलो। हम दोनों उनके साथ चलने लगे। वे कैमरी मार्ग पर पानी की टंकी के पास लेकर पहुंची और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। उनसे छुड़ाकर भागे और घर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पीएलए पुलिस पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल का कहना है कि बच्चों ने बताया कि उन्होंने स्कूल का काम नहीं किया था इसलिए स्कूल के अंदर नहीं गए। बाकी मामले की जांच कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed