{"_id":"632759034fc1b175017a9125","slug":"atmosphere-heats-up-over-the-destruction-of-statue-of-ambedkar-in-village-bhatla-of-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: गांव भाटला में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से माहौल गरमाया, ससम्मान प्रतिमा स्थापित करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: गांव भाटला में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से माहौल गरमाया, ससम्मान प्रतिमा स्थापित करने की मांग
Sun, 18 Sep 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:14 PM IST
सार
अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी होने पर डीएसपी की अगुवाई में पुलिस अफसर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखने पहुंचे पुलिस अफसर व ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के हांसी क्षेत्र के गांव भाटला के डॉ. आंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा शनिवार रात को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार सुबह इस बारे में पता चलने पर गांव के अनुसूचित जाति समाज में रोष फैल गया। इसके बाद लोग डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्रित हो रोष जताने लगे।
विज्ञापन
वहीं आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने की जानकारी होने पर डीएसपी की अगुवाई में पुलिस अफसर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जानबूझकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की और केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बारे में पता चलते ही नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कल्सन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी विनोद शंकर, एसएचओ थाना सदर हांसी, व भाटला चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर अनुसूचित जाति के ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : लापरवाही: अस्पताल में शवों की अदला-बदली, जींद के बुजुर्ग का राजस्थान में अंतिम संस्कार, अपने करते रहे इंतजार
ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को शरारती तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ता अजय भाटला, विकास भाटला, अमिताभ दहिया, गुलाब सिंह, भीम सिंह, सुनील दहिया, पवन कुमार ग्रेवाल, प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि डॉ. आंबेडकर पार्क में स्थित प्रतिमा को किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया है। बता दें कि गांव में वर्ष 2017 से ही जातीय तनाव चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इसे ही भड़काने के लिए किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है। ताकि गांव में आपसी वैरभाव बढ़े।
डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। वहीं शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने तथा गांव में सम्मान के साथ बाबा साहेब की दूसरी प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखेगा। अगर मांग पूरी नहीं की गई तो गांव का अनुसूचित समाज लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा।