फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Atm robbery in hisar, crime news, arrest seven, hisar

एमकॉम, बीटेक स्टूडेंट्स ने गूगल पर ढूंढी टेक्नीक फिर उखाड़ ले गए एटीएम, सात गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 20 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Atm robbery in hisar, crime news, arrest seven, hisar
एमकॉम, बीटेक स्टूडेंट्स ने गूगल पर ढूंढी टेक्नीक फिर उखाड़ ले गए एटीएम, सात गिरफ्तार - फोटो : bureau

मय्यड़ में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कैश से भरी एटीएम उखाड़कर भागने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों में चार शहर के अलग अलग निजी संस्थान के स्टूडेंट्स हैं। इनमें से एक जम्मू कश्मीर का युवक आदिल है जो बीटेक सेकेंड ईयर में ओम इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने हिसार आया था।

विज्ञापन


इसके अलावा बास खुर्द का अतुल बैंगलोर से कंप्यूटर साइंस में बीएससी पास है। झज्जर के दूबलधन गांव का प्रवीन एमकॉम की पढ़ाई कर रहा है। वारदात में प्रवीन का भाई प्रशांत बीसीए की पढ़ाई कर रहा है वह भी इस वारदात में शामिल है। तीन अन्य युवक जिनमें खरड़ गांव का नरेंद्र, बास का संदीप व कुंगड़ गांव का विकास शामिल है। इन्हीं युवकों ने सेक्टर 16-17 से 29 लाख रुपये का कैैश का एटीएम चोरी किया था।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास ने बताया कि सीआईए वन की टीम ने सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आदिल, अतुल व प्रशांत ने बताया है कि उन्होंने वारदात से पहले करीब एक घंटे तक गूगल पर एटीएम तोड़ने की टेक्नीक सर्च की। फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने जिला में अलग-अलग चार स्थानों पर अलग अलग बैंकों की एटीएम तोड़ी है। जिनमें दो एटीएम से कैश चोरी किया बाकी दो एटीएम में नाकाम प्रयास किया गया। मय्यड़ गांव में हुई वारदात वाली रात युवकों ने पहले हिसार के डाबड़ा रोड स्थित  ट्यूलिप रेस्टोरेंट के सामने से इंडिका गाड़ी चोरी की। इसी गाड़ी में एटीएम से कैैश निकालने के बाद उन्होंने मशीन को गाड़ी में रखकर आग लगा दी थी।

पुलिस ने सोमवार को मौके पर प्रवीन व संदीप को पकड़ा था। उनकी निशानदेही पर उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस को लोहे की रॉड, गंडासी, लोहे का फरसा, लोहे की बसोली तथा पाइप बरामद हुआ है।

18 अप्रैल को विकास, अतुल, प्रशांत, नरेन्द्र, प्रवीन, संदीप उर्फ मोनू ने मिलकर गांव मायड़ में खरड़ रोड़ से स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की एटीएम मशीन चोरी की थी। जिसमें 3 लाख 34 हजार कैश था।
- फरवरी 2015 में  आदिल, प्रशांत, विकास, प्रवीन व दीपक ने मिलकर सेक्टर 16/17 की एटीएम मशीन उखाड़ी थी। जिसमें 29 लाख रुपये कैश था।
3. गांव उमरा के बस स्टैंड से विकास, प्रवीन ने मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की थी।
4. हांसी गर्ग अस्पताल के पास से विकास, प्रवीन व दीपक ने मिलकर केनरा बैंक की एटीएम तोड़ने की कोशिश की थी।
5. डाबड़ा रोड़ पर रिसोर्ट से विकास, अतुल, प्रशांत, नरेन्द्र  उर्फ टिंकू , प्रवीन, संदीप ने मिलकर इंडिका कार चोरी की थी।

दो साथी चार दिन के रिमांड पर
प्रवीन, संदीप सोमवार को हांसी के धर्मपुरा में चोरीशुदा कार व एटीएम जलाते हुए पकड़े गए थे जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।


पढ़े लिखे युवा एटीएम उखाड़ने की वारदात में शामिल रहे हैं। सीआईए वन की हमारी टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उन्होंने 4 एटीएम व 1 गाड़ी चोरी की वारदात कबूली है। अभी पूछताछ जारी है।

- अश्विन शैणवी, एसपी हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed