फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Asked the first race sharp weapons attacked again, three serious

पहले जाति पूछी फिर तेजधार हथियारों से हमला, तीन गंभीर

Fri, 06 Nov 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Asked the first race sharp weapons attacked again, three serious

रेड स्क्वेयर मार्केट में वीरवार को चार छात्रों पर एक समाज विशेष के छात्र गुट ने तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। घायल छात्रों में दो दलित हैं।

विज्ञापन


घायल का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनसे जाति पूछी और फिर अंधाधुंध तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने खुद अस्पताल पहुंचकर युवकों के बयान दर्ज किए। आरंभिक जांच में पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश बता रही है लेकिन घायल इसे जातिगत रंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का यह भी आरोप है कि हमलावर शहर में आयोजित एक रैली में आए हुए थे। इसी रैली में आए युवक वहां से उठकर आए और हमला करने के बाद फरार हो गए।

घायलों में डीएन कॉलेज का बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र हेमंत व उसके मोहल्ले का दोस्त वीरेंद्र, कालवास गांव का बीए फाइनल ईयर का अनूप और भाणा गांव का बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र विनोद है।

उधर, झगड़े के बीच ही जाट कॉलेज में गोली चलने की अफवाह भी आई। पुलिस का खुफिया तंत्र मौके पर पहुंचा मगर वहां कुछ नहीं मिला।

पुलिस ने अनुज की शिकायत पर संदीप मिर्चपुरिया, मोनू, बिट्टू, मंजीत, मंदीप, संदीप हुड्डा, संदीप चहल व सात आठ अन्य के खिलाफ कातिलाना हमला करने, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इसमें एससीएसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गईं हैं, जैसा की पीड़ितों का आरोप है।

हमलावरों में जज की गाड़ी फूंकने के आरोपी संदीप मिर्चपुरिया का नाम भी
घायल दलित छात्र हेमंत ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में जज की गाड़ी फूंकने का आरोपी संदीप मिर्चपुरिया भी है। वह एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इसके अलावा नारनौंद के कुछ युवक शामिल हैं।

मां को बीएसएनल ऑफिस में छोड़ने आए युवक को बेवजह पीटा
बताया गया है कि 12 क्वार्टर का वीरेंद्र इस हमले में बेवजह पीटा गया। वह बीएसएनएल कार्यालय में अपनी मां को छोड़ने आया था।

जैसे ही वह छोड़कर वापस जाने लगा तो अचानक हेमंत का फोन आ गया। उसने कहा कि वह रेड स्क्वेयर मार्केट में है। उसे लेने आ जाओ।

वीरेंद्र अपने दोस्त को लेने के लिए जैसे ही वहां पहुंचा हेमंत के साथ उस पर भी हमला बोल दिया। उसके साथ खड़े अनूप व विनोद पर भी उन्होंने खूब हथियार व डंडे बरसाए।

घायल कालवास निवासी अनूप ने बताया कि वह बीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट है और रेड स्क्वेयर मार्केट में कंपीटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग लेने आता है। उसके साथ भाणा गांव का विनोद भी साथ था।

हेमंत बोला पहले जाति पूछी
12 क्वार्टर में रहने वाले हेमंत ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के दौरान पुलिस को बताया कि युवकों ने जब उसपर हमला बोला तो इससे पहले जाति पूछी जब उसने जाति बताई तो अंधाधुंध उस पर टूट पड़े।


विनोद को सिर में लगी चोट
घायल विनोद का सिर में तेजधार हथियार लगा है, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उपचार के समय उसका पूरा शरीर कांप रहा था।

दो युवक उसके हाथ पांव दबाए हुए थे। बेड से उछल-उछल कर वह गिरने तक पहुंच जाता। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। परिजन उसे अपने स्तर पर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। वह आईसीयू में भर्ती है।

छात्रों में चर्चा, पहले हॉस्टल के बाहर हुआ झगड़ा
हमले के बाद अस्पताल में घायल छात्रों से मिलने वालों की भीड़ लग गई। कुछ छात्र बता रहे थे कि कथित हमलावरों में से कुछ छात्र हॉस्टल में रहते हैं।

दो दिन पहले उनका किसी बात को लेकर हेमंत के साथ झगड़ा हो गया था। उस लड़ाई में हेमंत भारी पड़ा था। जिसके बाद से हेमंत की टोह जारी थी।

मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। अभी तक पुरानी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। घायलों ने कुछ युवकों के नाम भी बताएं हैं धरपकड़ जारी है।
- प्रदीप यादव, इंस्पेक्टर सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed