फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrest accused of robbery in hisar, crime news, Hisar

ठेकों पर लूटपाट करने वाले काबू

Thu, 12 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 12 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Arrest accused of robbery in hisar, crime news, Hisar
ठेकों पर लूटपाट करने वाले काबू - फोटो : bureau

पुलिस के हाथ तलवंडी राणा, मिर्जापुर और कुलाना के शराब ठेकों पर गन प्वाइंट पर लूटपाट कर दहशत फैलाने वालों तक पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने एक गिरोह की देर रात तक घेराबंदी कर रखी थी। बुलंद हौंसले वाले बदमाशों ने बुधवार को उसी अंदाज में फतेहाबाद के भिरड़ाना में एक ठेका लूट लिया था।

विज्ञापन


पुलिस का अनुमान है कि यही हिसार में वारदात कर गए थे। वीटी होने पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक कार का पीछा करना शुरू कर दिया था। सफेद रंग की आई-20 कार में सवार होकर बदमाशों ने बुधवार शाम करीब साढे चार बजे फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना के देसी शराब के ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने अंदाज में गन प्वाइंट पर वहां से नकदी लूटी और कारिंदों को डरा-धमकार कर कार में फरार हो गए। कारिंदों ने फोन किया तो पुलिस के कंट्रोल रूम से वीटी पर संदेश प्रचारित कर दिया गया। इसके बाद सभी थाना, चौकियों और नाकों पर अलर्ट कर दिया गया। आईजी ओपी सिंह और एसपी अश्विनी शैणवी के आदेश पर भारी पुलिस बल देर रात तक बदमाशों के पीछे लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed