फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another accused arrested in Union Bank robbery case

हिसार: यूनियन बैंक डकैती प्रकरण में कुलदीप गिरफ्तार, वारदात के बाद आरोपियों ने कुलदीप के पास छिपाए थे रुपये

Mon, 02 May 2022 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 11:01 PM IST
सार

एसटीएफ ने 16.19 लाख रुपये में से अब तक 14.02 लाख बरामद किए हैं। यूथ कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट सोनी ने आईटीबीपी में सिपाही के पद से पिछले साल त्यागपत्र दे दिया था। वहीं डकैती में प्रयोग की गई गाड़ी को एक दिन हांसी में खेतों में छिपाया था।

विज्ञापन
Another accused arrested in Union Bank robbery case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के हिसार में राजगढ़ मार्ग पर सीआरएम लॉ कॉलेज के पास यूनियन बैंक से हथियारों के बल पर 16.19 लाख रुपये की डकैती डालने के मामले में एसटीएफ टीम ने आरोपियों से 11 लाख 52 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने 2.50 लाख पहले ही बरामद कर लिए थे। अब तक कुल 14 लाख दो हजार रुपये की रकम बरामद हो चुकी है।

विज्ञापन


तीन अवैध हथियार के अलावा दो गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। मामले से जुड़े एक और आरोपी को ढाणी कुतुबपुर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डकैती के बाद कुलदीप के पास रुपये छिपाए थे। पांच आरोपी आठ दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन


पिछले साल दिया था त्यागपत्र 
एसटीएफ डीएसपी ललित कुमार और निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि नंगथला निवासी जूडो का इंटरनेशनल खिलाड़ी आरोपी सोनी पिछले साल आईटीबीपी में सिपाही के पद से त्यागपत्र चुका था। नौकरी छोड़ने के बाद रुपयों की कमी हुई, तो उसने वारदात की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद सोनी अपने साथियों के साथ हांसी एरिया में गया था। वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी को वहीं पर एक खेत में छुपा दिया था। सोनी ने अपने चारों साथियों को खुद की कार में बैठाया और उन्हें जीरकपुर छोड़कर आया। वापस आते समय आरोपी प्रदीप उसके साथ आया था। बाद में प्रदीप अजमेर चला गया। सोनू, विकास और नवीन जीरकपुर रुक गए थे। 

पचास हजार में लाए थे अवैध पिस्तौल
वारदात को अंजाम देने के बाद सोनी छाबा ने डकैती की कुछ रकम को अपने साथियों में बांट दिया था। बाकी रकम वह अपने साथ ले गया और ढाणी कुतुबपुर निवासी कुलदीप के पास रख दी। एक-दो दिन के बाद कुलदीप से रकम ले आए और उसे दस हजार रुपये दे दिए। सोनी ने बाकी की रकम छुपा दी थी, जो बाद में आपस में बांटनी थी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि सोनी, नवीन और सोनू तीनों हरियाणा-उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर पड़ने वाले गांव जतारी से पचास हजार रुपये में अवैध पिस्तौल लेकर आए थे। 

घर में मंदिर बना रखा था..
पूछताछ के दौरान सामने आया कि भाटला गांव निवासी प्रदीप धार्मिक प्रवृति का है। घर के अंदर एक कमरे में मंदिर बना रखा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अजमेर शरीफ गया था और वहां पर दरगाह पर 51 हजार रुपये की नकदी चढ़ाई थी। इसके अलावा वहां पर मौजूद गई लोगों को भी रुपये दिए थे। 


अदालत में करेंगे पेश 
एसटीएफ ने पांच आरोपियों नंगथला निवासी सोनी छाबा, जींद के खरकरामजी निवासी सोनू, भाटला निवासी प्रवीन, सोनीपत के नवीन और सोनीपत के चिडाना निवासी विकास को अदालत में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने जीरकपुर निवासी देवेंद्र को रिमांड के दौरान पकड़ा था। अब इस मामले में सातवें आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सभी सोनी छाबा, सोनू, कुलदीप, प्रदीप, विकास और नवीन को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed