{"_id":"623b6326b0abe3774d18c998","slug":"accused-of-cheating-by-changing-atm-card-arrested-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: 11 एटीएम कार्ड बदलकर साढ़े चार लाख रुपये निकालने का आरोपी काबू, मदद के बहाने बनाता था लोगों को निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: 11 एटीएम कार्ड बदलकर साढ़े चार लाख रुपये निकालने का आरोपी काबू, मदद के बहाने बनाता था लोगों को निशाना
Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार में एक आरोपी की गिरफ्तारी से 11 वारदात सुलझीं। आरोपी मदद के बहाने लोगों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खाते से नकदी निकालने के मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी कनोह निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान राकेश ने 11 वारदात कुबूल की हैं। इन वारदात में उसके दो और साथी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी ने 11 एटीएम कार्ड बदलकर करीब साढ़े चार लाख रुपये निकाले थे।
शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि दो साथियों के साथ मिलकर वह एटीएम कार्ड बदलते थे। उन लोगों को निशान बनाते थे जिन्हें मशीन का कम इस्तेमाल करना आता था। पहले से एटीएम कक्ष के अंदर मौजूद रहते और मदद के बहाने कार्ड बदल लेते थे।
आरोपी राकेश को पांच फरवरी को दर्ज किए गए अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। उसने एक व्यक्ति के खाते से छह हजार रुपये निकाले थे। आरोपी से 1500 रुपये बरामद कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
ये वारदात स्वीकारी
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि दो साथियों के साथ मिलकर वह एटीएम कार्ड बदलते थे। उन लोगों को निशान बनाते थे जिन्हें मशीन का कम इस्तेमाल करना आता था। पहले से एटीएम कक्ष के अंदर मौजूद रहते और मदद के बहाने कार्ड बदल लेते थे।
विज्ञापन
आरोपी राकेश को पांच फरवरी को दर्ज किए गए अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। उसने एक व्यक्ति के खाते से छह हजार रुपये निकाले थे। आरोपी से 1500 रुपये बरामद कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
ये वारदात स्वीकारी
- 11 अगस्त 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर बस स्टैंड के पास एटीएम में महिला का कार्ड बदलकर 26500 रुपये निकाले।
- 14 अगस्त 2021 को बस स्टैंड के पास से एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी निकाली।
- 27 अगस्त 2021 को गोस्वामी अस्पताल के पास केनरा बैंक की एटीएम में महिला का कार्ड बदलकर 26 हजार रुपये निकाले।
- 23 अक्टूबर 2021 को बस स्टैंड के पास एक एटीएम में युवती का कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकले।
- 21 अक्टूबर 2021 को ऑटो मार्केट से 46 हजार रुपये की नकदी निकाली।
- 15 नवंबर 2021 को राजगुरु मार्केट में एक एटीएम में महिला का कार्ड बदलकर 49 हजार रुपये निकाले।
- 5 फरवरी 2022 को पड़ाव चौक के पास एटीएम से व्यक्ति का कार्ड बदलकर 13500 रुपये निकाले।
- 10 फरवरी 2022 को पड़ाव चौक के पास एटीएम से व्यक्ति का कार्ड बदलकर 39500 रुपये निकाले।
- 9 माह पहले रेड स्कवेयर मार्केट के पास से एटीएम में दो युवतियों का कार्ड बदलकर 11800 रुपये निकाले।
- 2 साल पहले राजगुरु मार्केट में एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 6500 रुपये की नकदी निकाली।
- इनके अलावा जिंदल चौक, आईटीआई, कैमरी मार्ग, पटेल नगर में वारदात कीं।