फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accident in hisar four died

हिसार में भीषण हादसा: बहन की कोथली देकर लौट रहे युवक और उसके तीन दोस्तों की मौत, खाद से भरे ट्रक से टकराई कार

Mon, 28 Jul 2025 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

कार बरवाला से अग्रोहा जा रही थी। गांव नंगथला में बस अड्डे के पास दोनों की टक्कर हो गई। ट्रक खाद से भरा हुआ था। जो अग्रोहा से बरवाला जा रहा था। हादसे में किरोड़ी निवासी राममेहर, राजली निवासी राजू, किरोड़ी निवासी रविंद्र, किरोडी निवासी प्रवीण की मौत हो गई।

विज्ञापन
accident in hisar four died
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्रोहा के गांव नंगथला के पास सड़क हादसे में बहन के घर कोथली देकर वापस लौट रहे भाई व उसके तीन दोस्तों सहित चार लोगों की मौत हो गई। क्रेटा कार व ट्रक के बीच यह हादसा रात करीब 1 बजे नंगथला बस अड्डे के पास हुआ। खाद से भरा ट्रक अग्रोहा से बरवाला जा रहा था। राजली निवासी राजू अपने दोस्तों के साथ क्रेटा कार में सवार होकर बरवाला से अग्रोहा की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में किरोड़ी निवासी 27 वर्षीय रामेहर पूनिया , राजली निवासी राजू, किरोड़ी निवासी 24 वर्षीय रविंद्र शर्मा,  28 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई। मृतकाें के शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार पूरी तरह टूट गई। चारों शव उसी में बुरी तरह फंस गए। लोगों ने सभी शवों को दरवाजे काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी से शवों को निकालना शुरू किया गया। शवों को पुलिस ने अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टर ने चारों की मौत की पुष्टि की। मृतकों की जेब से उनके आधार कार्ड मिले  जिनके आधार पर उनकी पहचान की गई। साथ ही उनके परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजा पूनिया ने बताया कि किरोड़ी गांव के रहने वाले राममेहर पूनिया का साला राजू अपनी बहन की कोथली लेकर राजली गांव से किरोड़ी आया हुआ था। उसी के साथ ये तीनों कार लेकर कहीं गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक सामान्य परिवार से है। इनमें प्रवीण भादू की शादी नहीं हुई थी। अन्य तीनों शादीशुदा थे। राममेहर की पत्नी के भाई राजू की 2 साल पहले शादी हुई थी। करीब 5 महीने पहले वह एक बेटी का पिता बना था। राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed