फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A Woman attempt to burn herself outside police station at Hisar of Haryana

दर्द : साथी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नहीं कर रही थी सुनवाई, आहत महिला ने खुद को आग लगाई

Tue, 20 Apr 2021 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 04:57 PM IST
सार

महिला ने थाने के गेट पर बोतल से खुद पर तेल छिड़क लिया और माचिस जला खुद को आग लगा ली। मगर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों तुरंत महिला के हाथ से बोतल छीनी और कपड़ा डालकर आग को बुझाया।

विज्ञापन
A Woman attempt to burn herself outside police station at Hisar of Haryana
हिसार में महिला ने थाने के बाहर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनवाई न होने का आरोप लगा हरियाणा के हिसार की एक महिला ने एचटीएम थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत महिला पर कपड़ा डालकर आग को बुझा दिया। महिला ने अपने एक सहकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक महिला मंगलवार सुबह 8 बजे एचटीएम थाने में पहुंची। वहां महिला ने एसएचओ सुरजीत को बताया कि वह एक दवा फैक्ट्री में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात सहकर्मी सुमित से हुई। धीरे-धीरे उनके बीच बातचीत होने लगी। 20 अक्तूबर को सुमित उसे एक होटल में ले गया और वहां नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर बार-बार उसका शोषण करने लगा। एक दिन यह बात उसने अपने पति को बता दी तो पति ने उसे घर से जाने को कह दिया। इससे तंग आकर उसने सोमवार रात घर पर फंदे लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। 
विज्ञापन



महिला ने एसएचओ से आरोपी के खिलाफ एफआई दर्ज करने की मांग की। इस पर एसएचओ ने महिला को महिला थाने जाकर शिकायत देने को कहा, जिस पर महिला वहां से चली गई। इसके बाद उक्त महिला करीब साढ़े दस बजे दोबारा एचटीएम थाने में पहुंची। उसने कहा कि महिला थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर एसएचओ ने महिला से कहा कि आप बैठो, मैं किसी महिला कर्मचारी को आपसे शिकायत लेने के लिए भेजता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच मिनट बाद उक्त महिला थाने के बाहर आई और पास में झाड़ियों में रखी मिट्टी के तेल की बोतल अपने साथ ले आई। महिला ने थाने के गेट पर बोतल से खुद पर तेल छिड़क लिया और माचिस जला खुद को आग लगा ली। मगर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों तुरंत महिला के हाथ से बोतल छीनी और कपड़ा डालकर आग को बुझाया। आग से महिला के कुछ कपड़े ही जले हैं। फिलहाल महिला के पति को भी थाने में बुला लिया गया है और महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed