{"_id":"c1e340e387bfbdd80c510b3b6045f817","slug":"929-along-rampal-on-trial-in-sedition-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह के मामले में रामपाल सहित 929 की हुई पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशद्रोह के मामले में रामपाल सहित 929 की हुई पेशी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम मामले को लेकर देशद्रोह के मुकदमे में आश्रम संचालक रामपाल समेत 937 आरोपियों की सोमवार को पेशी हुई। इनमें से आठ आरोपी पेशी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख निर्धारित कर दी है। वहीं हत्या के एक अन्य मामले में भी रामपाल सहित आठ आरोपियों की पेशी हुई।
इसकी भी अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। रामपाल की पेशी के चलते शहर में उसके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। रेलवे स्टेशन से लेकर टाउन पार्क तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
पार्कों से लेकर गलियों तक में रामपाल समर्थक खड़े नजर आए।
सेंट्रल जेल में हुई पेशी
रामपाल सहित 937 आरोपियों के पेशी के चलते सेंट्रल जेल एक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके शर्मा की कोर्ट लगाई गई।
937 में सेे रामपाल समेत जेल में बंद 146 आरोपी पेश हुए जबकि जमानत पर चल रहे 791 में से 780 आरोपी ही पेशी पर आए। इसके अलावा आठ आरोपी गैर हाजिर रहे। इनमें से एक आरोपी अनिल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हत्या के मामले में राजदार भी हुए पेश
सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान आश्रम के भीतर हुई अनुयायियों की मौत के मामले में रामपाल के साथ-साथ उसकी खास राजदार बबीता, भाई पुरुषोत्तम, वीरेंद्र, राजकुमार आदि को पुलिस पेशी के लिए कोर्ट में लेकर आई।
अब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख दी है।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हर बार की तरह इस बार भी रामपाल की पेशी के दौरान उसके सैकड़ों अनुयायी हिसार पहुंच गए। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इसके बावजूद भी डबल फाटक व पुलिस के नीचे के रास्ते से अनेकों अनुयायी सेंट्रल जेल की ओर बढ़ गए। यहां गलियों से होते हुए ये अनुयायी टाउन पार्क के पास एकत्रित हो गए।
पुलिस को इन अनुयायियों को खदेड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सेंट्रल जेल दो से लेकर सेंट्रल जेल एक तक अनुयायियों की भीड़ जमा रही।
शाम के समय जब आरोपी रामपाल को दोबारा जेल ले जाया जा रहा था तो अनुयायी सड़क किनारे आ गए। जिस कारण काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।