{"_id":"5a8dce734f1c1b78028b5c2d","slug":"91519242867-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति सुसाइड मामला : सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति सुसाइड मामला : सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप आई सामने
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ढंढेरी के अनाज व्यापारी संजय बंसल की पत्नी डिंपल ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर अपनी मौत के जिम्मेवार लोगों का नाम वायरल किया था। इतना ही नहीं व्यापारी ने दो लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखे थे। जीआरपी ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। इनमें मृतक का साझीदार सत्यवान, एक अन्य और ढंढेरी का किताब सिंह मलिक, रामायण गांव का सूबेदार और उसका भाई सुरेश शामिल हैं।
मृतक के भाई सुरेश, रामफल और उकलाना निवासी मृतका का पिता सुभाष चंद्र बुधवार को काफी लोगों के साथ जीआरपी थाने में पहुंचे। डिंपल की आत्महत्या से पहले की एक वीडियो क्लिप सुबह से वायरल हो रही थी। जीआरपी ने कागजी कार्रवाई पूरी कर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों की टीम ने दोपहर को दंपति के शवों का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद परिजन शवों को लेकर रवाना हो गए। ढंढेरी में बुधवार को दोनों के शव पहुंचे तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। उसके बाद गांव के शमशानघाट में एक ही चिता में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
यह बेली थी डिंपल
मृतका ने सोशल मीडिया पर आई क्लिप में कहा है कि मेरा नाम डिंपल है। मैं ये मैसेज पूरे होशो-हवास में बोल रही हूं। कुछ लोग हैं, जिन्होंने हमारा जीना गंदा कर रखा है। उनसे हमारा कोई लेन-देन नहीं है। उल्टा हमें ही उनसे रुपये लेने हैं। फिर भी उन्होंने जीना हराम कर रखा है। उनमें एक आदमी ढंढेरी और दूसरा रामायण का सूबेदार और एक उसका भाई हैं। वे उनसे मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने पिछले साल भी ऐसा किया था। उनसे तंग आकर मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। उकलाना निवासी मृतका के पिता सुुुुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस वालों ने हमें बताया है कि संजय ने सुसाइड नोट में अपने एक पार्टनर और एक अन्य को दोषी बताया है। उसने लिखा कि उन्होंने उसकी गाड़ी, प्लॉट और सोना कब्जे में ले लिए। मेरी संपत्ति वापस लेकर मेरे बेटे आयुष के नाम करा देना।
विज्ञापन
इन पर मामला दर्ज
रेलवे थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि दंपति के आत्महत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। इनमें मृतक का पार्टनर सत्यवान, एक अन्य और ढंढेरी का किताब सिंह मलिक, रामायण गांव का सूबेदार और उसका भाई सुरेश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।