{"_id":"5cc9f8e2bdec220788126076","slug":"81556740322-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को खिलाया जहर, हालात गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को खिलाया जहर, हालात गंभीर
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
हिसार। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने अपने पार्टनर पर जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन राजस्थान निवासी महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ अदालत में केस चल रहा है। वह हिसार में संदीप नामक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पिछले चार साल से रह रही है। पीड़ित ने बताया कि पिछले दो माह से उनके बीच छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। उसने आरोप लगाया कि मंगलवार रात को संदीप ने उसे कुछ गोलियां पानी में मिलाकर दी और कहा कि इनसे उसकी सारी टेंशन दूर हो जाएगी। पीड़ित के अनुसार उसने विश्वास करके वह पानी पी लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसियों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नियमानुसार लीगल एडवाइजर को मौके पर बुलाकर पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। जांचकर्ता एसआई राजरानी के अनुसार बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।