{"_id":"5c65bc3bbdec224bbb20a27f","slug":"81550171195-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से मिलने गुरुग्राम गए व्यक्ति के मकान का ताला तोड़ चुराई नकदी व सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे से मिलने गुरुग्राम गए व्यक्ति के मकान का ताला तोड़ चुराई नकदी व सामान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गुरुग्राम में बेटे से मिलने के लिए गए व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसी ने ताला टूटा देखा तो उसने मालिक को इसकी सूचना दी। फिलहाल मुलतानी पुलिस चौकी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मुलतानी चौक निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए गुरुग्राम गया था। बुधवार को उसके पड़ोसी राधेश्याम ने उसे फोन करके बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और मकान के अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अनिल ने शिकायत में बताया कि चोर उसके यहां से दो एलईडी, पांच हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी और चांदी की पाजेब तथा कपड़े चोरी कर ले गए। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल विरेंद्र सिंह के अनुसार अनिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।