फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मानसिक दिव्यांग से गैंगरेप करने के आरोपी दोषी करार

मानसिक दिव्यांग से गैंगरेप करने के आरोपी दोषी करार

Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मानसिक दिव्यांग से गैंगरेप करने के आरोपी दोषी करार
मानसिक रूप से अक्षम गैंगरेप करने वाले दो दोषी करार
विज्ञापन

हिसार। मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के दो दोषियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की कोर्ट ने आरोपी गांव राखी निवासी संजय व सुभाष को दोषी करार दिया है। आरोपियों के खिलाफ नारनौंद थाने में आईपीसी की धारा 452, 506, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। दोषियों को 27 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। मामले के अनुसार नाबालिग ने पुलिस को बयान देकर बताया कि वह अनपढ़ है और मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण घर पर ही रहती है। घटना के दिन उसके परिवार वाले बाहर गए हुए थे, तभी आरोपी संजय व सुभाष उसके घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब पीड़िता की मां घर पर आई तो उसने नाबालिग को रोते हुए पाया। जब उसकी मां ने उससे इसकी वजह पूछी तो उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी। नारनौंद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed