{"_id":"5b2aa3f84f1c1bf26e8b9114","slug":"81529521144-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कार्यालय में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम कार्यालय में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम कार्यालय की तकनीकी शाखा में बुधवार दोपहर बाद पांच-छह युवकों ने आरटीआई कार्यकर्ता तिलकराज पर हमला कर दिया। युवकों ने लोहे की पाइप से तिलकराज पर ताबड़तोड़ वार किए। बाद में निगम के अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव कर आरटीआई कार्यकर्ता को छुड़वाया। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए। हमले में तिलकराज के मुंह पर चोट आई है। बाद में तिलकराज ने नागरिक अस्पताल से एमएलआर कटवाकर एचएयू पुलिस चौकी में शिकायत दी। मारपीट का आरोप वार्ड नंबर दो की पार्षद कमला बंसल के बेटे और ठेकेदार संदीप बंसल पर लगाया गया है।
एमई के फोन पर कॉल कर पूछा गया, तिलकराज यहां है क्या
पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता 49 वर्षीय तिलकराज ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब चार बजे नगर निगम कार्यालय की तकनीकी शाखा में एमई प्रवीण कुमार वर्मा के कार्यालय में खड़ा था। तभी एमई के पास किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने पूछा कि तिलकराज यहां है क्या। इस पर एमई ने जवाब दिया कि हां यहीं पर है। तिलकराज का कहना है कि जब उसने एमई से फोन करने वाले का नाम पूछा तो उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। फोन रखने के पांच-सात मिनट बाद सुंदर नगर निवासी ठेकेदार संदीप कुमार अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और आते ही उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। संदीप कुमार ने किसी लोहे की छड़ से उसे मारना शुरू कर दिया। उसने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो दूसरे कर्मचारी बीच-बचाव के लिए आने लगे तो उक्त हमलावर मौके से फरार हो गए। तिलकराज का आरोप है कि जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आज तो बच गया, दोबारा मिला तो जान से मार देंगे।
फेज थ्री में सड़क निर्माण में फर्जीवाड़े से जोड़कर देखा जा रहा मामला
तिलकराज के अनुसार उसने आरटीआई के जरिये फेज थ्री में सड़क निर्माण में हुए फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक दिन पहले ही तत्कालीन एसडीओ को चार्जशीट किया गया है। तिलकराज का आरोप है कि उस सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार का नाम तो सचिन था, लेकिन वह सारा खेल ठेकेदार संदीप बंसल का ही है। इस मामले की उन्होंने विजिलेंस जांच करवाने की मांग की थी। इसी बात से भड़क कर उस पर जानलेवा हमला किया गया है।
विज्ञापन
आज सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
मामले की शिकायत तिलकराज की ओर से एचएयू पुलिस चौकी में दे दी गई है। तकनीकी शाखा में सीसीटीवी लगे हुए हैं। ऐसे में पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस वीरवार को सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी।
वर्जन
नगर निगम कार्यालय में राजीव नगर निवासी तिलकराज पर मारपीट के मामले की शिकायत आई है। बुधवार शाम को तो योग दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसलिए वीरवार को दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है।
-एसआई ओमप्रकाश, एचएयू पुलिस चौकी
वर्जन
मेरे कार्यालय में कोई झगड़ा नहीं हुआ। बिल्डिंग ब्रांच के पास हुआ है। मेरे पास तो ठेकेदार संदीप का फोन आया था, उसने पूछ लिया तो मैंने बता दिया कि तिलकराज यहीं है। इसमें मेरी क्या गलती है। मैं तो नीचे चला गया था। इसके बाद क्या हुआ, मुझे कोई पता नहीं है। -प्रवीण वर्मा, एमई, नगर निगम
वर्जन
इस झगड़े से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। जिस समय यह झगड़ा बताया जा रहा है, उस समय मैं हांसी में अपनी साइट पर अधिकारियों को विजिट करवा रहा था। तिलकराज आरटीआई की एवज में ब्लैकमेलिंग करता है। मेरे से भी पार्क में सामान लगाने की एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। जब मैंने नहीं दिए तो खफा हो गया। तभी से वह हमारे पीछे पड़ा हुआ है। मारपीट के सारे बेबुनियाद हैं।
-संदीप बंसल, ठेकेदार।