फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धर्मशाला की निशानदेही

धर्मशाला की निशानदेही

Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला की निशानदेही
हिसार (ब्यूरो)। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और आजाद नगर चौकी से फरार होने के आरोपी तलवंडी बादशाहपुर के विजेंद्र सिंह उर्फ विजय को पुलिस वीरवार को गोगामेड़ी ले गई। आरोपी ने वहां एक धर्मशाला के उस कमरे की निशानदेही कराई। इसमें उसने किशोरी ले जाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

आजाद नगर चौकी के एसआई अमर सिंह ने आरोपी विजेंद्र सिंह का बुधवार को अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी ने सोमवार को अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया था कि वह घटना वाले दिन किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर गोगामेड़ी ले गया था। उसने वहां एक धर्मशाला में कमरा बुक कराया था और किशोरी से कई बार रेप किया था। पुलिस ने धर्मशाला के कमरे की निशानदेही कराने और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने के लिए आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल किया है। गंगवा रोड की एक कॉलोनी की एक किशोरी 29 जनवरी को घर से सेक्टर-15 में जाने की बात कहकर निकली थी और लौटी नहीं थी। परिजनों ने आजाद नगर चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस ने किशोरी बरामद कर उसके बयान के आधार पर तलवंडी बादशाहपुर के विजेंद्र सिंह उर्फ विजय को आरोपी बनाया था। पुलिस ने 21 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह 22 फरवरी को आजाद नगर चौकी की दीवार फांदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed