{"_id":"5aa58b5a4f1c1bb6758b4d0f","slug":"81520798554-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवनगर के मंदीप ने बहन से छेड़खानी से तंग हो रिश्तेदार से कराई थी बाइक मैकेनिक की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवनगर के मंदीप ने बहन से छेड़खानी से तंग हो रिश्तेदार से कराई थी बाइक मैकेनिक की हत्या, गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर 1-4 में डीएसपी की कोठी में घुसकर शिव नगर के शिवा की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह मृतक के घर के पास रहने वाला युवक मंदीप है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसने रिश्तेदार से यह हत्या कराई। वारदात में और लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमार कार्रवाई कर रही है।
पुलिस पूछताछ के दौरान मंदीप ने बताया कि बाइक मैकेनिक शिवा उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। उसकी बहन घर से बाहर जाती थी तो वह उसके साथ छेड़खानी करता था। इस बारे में शिवा को कई बार समझाया था, लेकिन उसके बावजूद वह उसकी बहन को परेशान करता था। बात हद से बढ़ गई तो अपने एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया। उसके बाद शिवा की हत्या की साजिश रची। शिवा किस समय और किस रास्ते से आता था। इस बारे में जानकारी जुटाई। वह शुक्रवार रात रायपुर से बाइक पर आ रहा था तो रास्ते में उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की तो वह दौड़कर डीएसपी की कोठी में चला गया। उसके बाद उसके रिश्तेदार ने कोठी के अंदर घुसकर उसके सिर पर चाकू से कई वार किए। वह बाद में मौके से फरार हो गया। पुलिस अभी उसकी बात पर भरोसा नहीं कर रही और सच्चाई जानने के लिए उसका सोमवार को अदालत से रिमांड हासिल करेगी।
शिवा हत्याकांड में आरोपी मंदीप को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि शिवा उसकी बहन को परेशान करता था। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। उसे सोमवार को अदालत मेें पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
-ललित कुमार, एसएचओ सिटी थाना हिसार