फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार में तीन साल की मासूम के साथ दरिदंगी

हिसार में तीन साल की मासूम के साथ दरिदंगी

Wed, 17 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
हिसार में तीन साल की मासूम के साथ दरिदंगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
घर में अपने मां- बाप का इंतजार कर रही तीन साल की मासूम के साथ पड़ोस के एक किशोर ने दरिंदगी कर डाली। मंगलवार रात करीब दस बजे बच्ची के परिजन उसका मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
हिसार शहर के एरिया में मूल रूप बिहार के दरभंगा निवासी एक श्रमिक परिवार की मासूम के साथ दरिंदगी हुई। यह परिवार शहर में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार को यह परिवार काम करने के लिए घर से बाहर गया था। परिवार के तीन बच्चे घर पर थे जिसमें तीन साल की सबसे छोटी बच्ची को उसके पड़ोस का एक करीब 13 साल का किशोर खेलने के बहाने अपने घर बुला ले गया। वहां किशोर ने इस तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए अपने घर वापस चली गई। शाम करीब छह बजे मासूम के परिजन घर आए। उन्होंने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछा। इसके बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला मासूम बच्ची के साथ परिजनों को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

-----------------
पीड़ित परिवार के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी 13 वर्षीय किशोर अपने चाचा के पास रहता है। शाम करीब साढे़ तीन बजे आरोपी तीन साल की मासूम को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाकर ले गया, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बच्ची के मां -बाप वापस लौटे तो मासूम बच्ची गुमसुम बैठी थी। उसकी हालत को देखकर मां को कुछ शक हुआ। मां ने पूछा क्या हुआ तो बच्ची कुछ नहीं बोल पाई। मासूम के छह साल के भाई ने बताया कि उसे पड़ोस का किशोर अपने घर लेकर गया था। तब से वह इस तरह से गुमसुम है। घटना का पता लगने पर परिजन उसे रात करीब दस बजे मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुुंचे। खबर लिखे जाने तक बच्ची का मेडिकल किया जा रहा था।

हिसार में तीन साल की मासूम के साथ 14 साल के किशोर ने की दरिदंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed