फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8 accused arrested for pelting stones at Janata Kalyan Morcha president

हिसार: जनता कल्याण मोर्चा अध्यक्ष के काफिले पर पथराव करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 03:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/आदमपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/आदमपुर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 03:00 AM IST
सार

इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में आदमपुर आते समय कोहली गांव में वारदात हुई थी। इस संबंध में बाबा जसमेर की शिकायत पर 21 अक्तूबर को आदमपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
8 accused arrested for pelting stones at Janata Kalyan Morcha president
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी का समर्थन करने आदमपुर आ रहे जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जसमेर सिंह के काफिले पर पथराव करने के आठ आरोपियों को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नलवा निवासी राहुल, सीसवाल निवासी रामकिशन, विनोद उर्फ जोंटी, घीसाराम, महेंद्र, भूपेंद्र, रामेश्वर और भिवानी जिले के रिवासा निवासी कुलदीप को बुधवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस संबंध में बाबा जसमेर की शिकायत पर 21 अक्तूबर को आदमपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बाबा जसमेर सिंह ने बताया था कि वह जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह अपने समर्थकों के साथ अग्रोहा से आदमपुर के लिए निकले थे कि रास्ते में गांव कोहली बस स्टैंड पर करीब साढ़े तीन बजे 20-25 लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले से उनके काफिले की गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई समर्थकों को चोटें आईं।
विज्ञापन


हमला करने में मुख्य रूप से उनकी पार्टी के घोषित प्रत्याशी राजेश उर्फ सुभाष, भूपेंद्र सैनी, राहुल पंडित, सुभाष छिंपा के पिता और गांव सीसवाल के पूर्व सरपंच घीसाराम शामिल थे। बाबा जसमेर में शिकायत में बताया था कि उनकी पार्टी के महासचिव प्रदीप प्रजापति के पास रात 1.45 बजे पूर्व सरपंच घीसाराम ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही कुलदीप बिश्नोई का नाम लेते हुए गांव में न घुसने की चेतावनी भी दी थी। बाबा जसमेर का आरोप है कि जनता कल्याण मोर्चा का घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई से मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जनता कल्याण मोर्चा के प्रत्याशी राजेश कुमार का आरोप था कि उपचुनाव के लिए बाबा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था। बाबा ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है, लेकिन समर्थक बहुत हैं। बाबा ने नामांकन पत्र वापस लेने के लिए कहा था, जिस पर मैंने मना कर दिया।

अब उन्हें पता चला कि बाबा इनेलो का समर्थन कर रहे हैं। जिस पर उसके समर्थकों में रोष था। बाबा के काफिले की एक गाड़ी ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया तो समर्थकों ने सिर्फ काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की थी। पत्थरबाजी के आरोप निराधार हैं। गांव में न घुसने की चेतावनी भी दी थी। 


आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - लोकेंद्र सिंह, एसपी, हिसार 

यह था मामला 
जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जसमेर सिंह ने आदमपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने का एलान किया था। बाद में उन्होंने प्रत्याशी का नामांकन वापस करा दिया और खुद इनेलो का समर्थन करने लगे। 21 अक्तूबर को जब वह इनेलो प्रत्याशी का समर्थन करने आदमपुर जा रहे थे तो उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ। घटना के बाद इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला बाबा जसमेर सिंह के समर्थन में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed