{"_id":"6f4a538047e7b501f548777b94d33b95","slug":"75-year-old-man-died-in-doubtfull-situation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल के बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, चार लोगों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
75 साल के बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, चार लोगों पर हत्या का आरोप
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला की हीरा कॉलोनी में बने एक मकान में 75 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। हालांकि मृतक लाल चंद के परिजनों ने इस संबंध में बुजुर्ग की हत्या किए जाने का 4 लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि चोरी की नीयत से घुसे 4 लोगों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या की है। क्षेत्रवासियों ने एक युवक को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
युवक की पहचान जिला करनाल के गांव मूनक निवासी फंडू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। लालचंद की मौत कैसे हुई अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। लालचंद के शव का पोस्टमार्टम हिसार के सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
मामले के संबंध में डीएसपी राजबीर सैनी ने कहा है कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों में से आरोपी फंडू को राउंडअप किया है। मामला मृतक लाल चंद के दोहते अनिल के बयान पर दर्ज हुआ है। पुलिस को दिए बयान में अनिल ने कहा है कि शुक्रवार देर रात अचानक कुछ सामान के गिरने की आवाज आई। जिसके कारण उसकी नींद खुल गई जब उसने उठकर देखा तो घर में चोर घुसे हुए थे। उसे उठा हुआ देख चार लोग मौके से भाग खड़े हुए। अनिल ने बताया कि उसने तुरंत शोर मचाते हुए उनका पीछा किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर क्षेत्र के लोग भी जाग गए। इसी दौरान भाग रहे चोरों में से उनके पड़ोस में रहने वाला युवक फंडू नीचे गिर गया। अनिल ने फंडू को पकड़ लिया तब तक उनके पड़ोसी भी मौके पर आ पहुंचे। अनिल ने बताया कि जब वह वापस घर आया तो आंगन में उसका नाना लाल चंद जमीन पर बेसुध हालत में गिरा पड़ा था। वे उसे यहां के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। काबू किए गए युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले के संबंध में जांच अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पुलिस ने मृतक के दोहते अनिल के बयान मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित युवक फंडू की क्षेत्रवासियों ने मौके पर जमकर धुनाई कर दी थी इसके चलते वह हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।