फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सांड ने फसल की रखवाली कर रहे महाबीर को पटका, मौत

सांड ने फसल की रखवाली कर रहे महाबीर को पटका, मौत

Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांड ने फसल की रखवाली कर रहे महाबीर को पटका, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बास (हिसार)।
अपनी फसल को बचाने के लिए रात को पहरा दे रहे किसान महाबीर पर सांड ने हमला बोल दिया। गंभीर रुप से घायल महाबीर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
गांव गढ़ी निवासी किसान महाबीर (55) शुक्रवार की रात अपने खेत में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहा था। साथ में खेत के पड़ोसी रमेश तथा सुरेश भी पहरा दे रहे थे। सुबह करीब चार बजे सांडों का झुंड उसके खेत में घुस आया। महाबीर अपनी फसल से पशुओं को निकालने गया तो एक सांड ने उस पर हमला बोल दिया जिससे महाबीर जमीन पर गिर गया। रमेश तथा सुरेश ने देखा तो वह दौड़कर उसे बचाने आए और घायल महाबीर को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महाबीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक किसान महाबीर के भाई जयबीर के बयान पर मामला दर्ज कर किया।
विज्ञापन

------------------
लावारिस पशु ले रहे जान
इससे पहले 2 फरवरी को न्यू महाबीर कॉलोनी में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सांड ने पटका था जिसमें बुजुर्ग को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। करीब 15 दिन बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को कैटल फ्री घोषित करने के बाद पशुओं के कारण कई मौत
-26 अक्तूबर को साउथ बाईपास पर कार चालक की मौत
- 26 नवंबर को चंदन नगर के पास हादसे में बाइक सवार की मौत
-11 दिसंबर को बरवाला में दो लोगों की मौत
- 19 दिसंबर को अग्रोहा के गांव किरोडी में महिला की मौत
- 17 फरवरी को एएसआई हरपिंद्र की मौत
- 26 फरवरी को दुर्जनपुर के पास कार सवार की मौत


सांड ने फसल की रखवाली कर रहे किसान को पटका, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed